Get App

Bank Holiday Today: क्या आज सोमवार 1 अप्रैल को बैंक आम लोगों के लिए रहेंगे बंद? चेक करें RBI की लिस्ट

Bank Holiday on April 1: आज अप्रैल महीने का पहला दिन यानी 1 अप्रैल 2024 है। ज्यादातर लोगों के मन में कन्फ्यूजन है कि आज सोमवार 1 अप्रैल को बैंक पब्लिक डीलिंग के लिए खुलेगा या नहीं? आम लोग बैंक जाकर अपना काम निपटा सकते हैं या नहीं

MoneyControl Newsअपडेटेड Apr 01, 2024 पर 11:16 AM
Bank Holiday Today: क्या आज सोमवार 1 अप्रैल को बैंक आम लोगों के लिए रहेंगे बंद? चेक करें RBI की लिस्ट
Bank Holidays: फाइनेंशियल ईयर समाप्त होता है तो बैंक को पूरे वित्तीय वर्ष के लिए खाता बंद करना होता है।

Bank Holiday on 1st April 2024: आज अप्रैल महीने का पहला दिन यानी 1 अप्रैल 2024 है। ज्यादातर लोगों के मन में कन्फ्यूजन है कि आज सोमवार 1 अप्रैल को बैंक पब्लिक डीलिंग के लिए खुलेगा या नहीं? आम लोग बैंक जाकर अपना काम निपटा सकते हैं या नहीं? इसे लेकर आम लोग परेशान है क्योंकि कल रविवार 31 मार्च 2024 को बैंक फाइनेंशियल ईयर क्लोजिंग के कारण खुले हुए थे। यहां आपको बता रहे हैं कि आज बैंक आम लोगों के लिए खुलेंगे या नहीं?

पब्लिक डीलिंग के लिए 1 अप्रैल को खुलेंगे बैंक?

1 अप्रैल 2024: जब भी फाइनेंशियल ईयर समाप्त होता है तो बैंक को पूरे वित्तीय वर्ष के लिए खाता बंद करना होता है। बैंक देश के ज्यादातर सभी शहरों में 1 अप्रैल को अकाउंट क्लोजिंग के कारण बैंक बंद रहेंगे। बैंक आज खुले रहेंगे लेकिन पब्लिक डीलिंग नहीं होगी। आम लोगों के लिए आज बैंक बंद होंगे। आज इन सभी शहरों अगरतला, अहमदाबाद, बेलापुर, बेंगलुरु, भोपाल, भुवनेश्वर, चेन्नई, देहरादून, गुवाहाटी, हैदराबाद - आंध्र प्रदेश और तेलंगाना, इंफाल, ईटानगर, जयपुर, जम्मू, कानपुर, कोच्चि, कोहिमा, लखनऊ, मुंबई में बैंक बंद होंगे।

ये है अप्रैल की छुट्टियों की लिस्ट

सब समाचार

+ और भी पढ़ें