Bank Holiday: कल सोमवार को बंद रहेंगे बैंक, जानिये RBI ने क्यों दी है 22 दिसंबर की छुट्टी

Bank Holiday: अगर आप कल सोमवार 22 दिसंबर को बैंक ब्रांच जाकर अपना काम निपटाने का प्लान कर रहे हैं तो पहले RBI की छुट्टियों की लिस्ट को जरूर देख लें। सोमवार को बैंक बंद रहने वाले हैं

अपडेटेड Dec 21, 2025 पर 7:31 AM
Bank Holiday: अगर आप कल सोमवार 22 दिसंबर को बैंक ब्रांच जाकर अपना काम निपटाने का प्लान कर रहे हैं तो पहले RBI की छुट्टियों की लिस्ट को जरूर देख लें।

Bank Holiday: अगर आप कल सोमवार 22 दिसंबर को बैंक ब्रांच जाकर अपना काम निपटाने का प्लान कर रहे हैं तो पहले RBI की छुट्टियों की लिस्ट को जरूर देख लें। सोमवार को बैंक बंद रहने वाले हैं। अगर आप दिसंबर महीने के बचे हुए दिनों में बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम करने की सोच रहे हैं, तो पहले इन छुट्टियों की लिस्ट जरूर देख लें। महीने के आखिर में कई राज्यों में लगातार बैंक बंद रहेंगे।

कल सोमवार 22 नवंबर 2025 को बैंक बंद रहने वाले हैं। हालांकि, बैंक कल पूरे देश में बंद नहीं होंगे। बैंक सिर्फ सिक्कीम में बंद रहेंगे। इस कारण वहां सभी सरकारी और प्राइवेट बैंक ब्रांच बंद रहेंगे। मेघालय में लोसोंग/नामसूंग सिक्किम का प्रमुख पारंपरिक त्योहार है, जिसे लेपचा और भूटिया समुदाय बड़े उत्साह के साथ मनाते हैं। यह पर्व फसल कटाई के मौसम के समापन और सिक्किमी नए साल के स्वागत का प्रतीक माना जाता है।

दिसंबर 2025 में बैंक छुट्टियां


21 दिसंबर (रविवार)

साप्ताहिक छुट्टी के कारण पूरे देश में बैंक बंद रहेंगे।

22 दिसंबर (सोमवार)

सिक्किम में एक बार फिर लोसूंग/नामसूंग पर्व के चलते बैंकों में छुट्टी रहेगी। यानी यहां तीन दिन लगातार बैंक बंद रहेंगे।

24 दिसंबर (बुधवार)

नागालैंड, मेघालय और मिजोरम में क्रिसमस ईव की छुट्टी होगी।

25 दिसंबर (गुरुवार)

क्रिसमस के मौके पर पूरे देश में बैंक बंद रहेंगे।

26 दिसंबर (शुक्रवार)

नागालैंड, मेघालय और मिजोरम में क्रिसमस के बाद भी छुट्टी रहेगी। इन राज्यों में बैंक लगातार चार दिन बंद रहेंगे।

27 दिसंबर (शनिवार)

महीने का चौथा शनिवार, इस दिन भी सभी बैंकों में अवकाश रहेगा।

28 दिसंबर (रविवार)

साप्ताहिक छुट्टी के चलते पूरे देश में बैंक बंद।

30 दिसंबर (मंगलवार)

मेघालय में स्वतंत्रता सेनानी यू कियांग नांगबह की पुण्यतिथि पर बैंक नहीं खुलेंगे।

31 दिसंबर (बुधवार)

मिजोरम और मणिपुर में न्यू ईयर ईव और इमोइनु इराटपा त्योहार के कारण बैंक बंद रहेंगे।

बैंक बंद होने पर भी UPI, मोबाइल बैंकिंग, इंटरनेट बैंकिंग और ATM सर्विस सामान्य रूप से चालू रहेंगी। जरूरी काम पहले ही निपटा लें ताकि आखिरी समय में परेशानी न हो।

बैंक हॉलिडे की लिस्ट

दिसंबर 2025 1 3 12 18 19 20 22 24 25 26 27 30 31
अगरतला
अहमदाबाद
आईजॉल
इंफाल
ईटानगर
कानपुर
कोच्‍ची
कोलकाता
कोहिमा
गंगटोक
गुवाहाटी
चंडीगढ़
चेन्‍नै
जम्मू
जयपुर
तिरुवनंतपुरम
देहरादून
नई दिल्‍ली
नागपुर
पटना
पणजी
बंगलूर
बेलापुर
भुवनेश्वर
भोपाल
मुंबई
राँची
रायपुर
लखनऊ
विजयवाड़ा
श्रीनगर
शिमला
शिलांग
हैदराबाद

RBI ने क्यों दी है छुट्टी

छुट्टियों का कारण दिन
राज्य स्थापना दिवस/इंडिजेनस फैथ डे 1
सेंट फ्रांसिस जेवियर का पर्व 3
पा तोगन नेंगमिंजा संगमा की पुण्यतिथि 12
वू सोसो थम की पुण्यतिथि 18
गोवा मुक्ति दिवस 19
लोसोंग/नामसूंग 20
लोसोंग/नामसूंग 22
क्रिसमस की पूर्व संध्या 24
क्रिसमस 25
क्रिसमस का उत्सव 26
क्रिसमस 27
वू कियांग नंगबह की पुण्यतिथि 30
नए साल की पूर्व संध्या/इमोइनू इरात्पा 31

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।