Bank Holiday: आज सोमवार को बंद रहेंगे बैंक, जानिये RBI ने क्यों दी है 27 अक्टूबर की छुट्टी

Bank Holiday 27 October 2025: आज सोमवार 27 अक्टूबर को देश के कई राज्यों में बैंक बंद हैं। इसकी वजह है छठ पूजा का त्योहार, जो पूरे देश में बड़ी श्रद्धा से मनाया जा रहा है। यह त्योहार शनिवार से शुरू होकर चार दिन तक चलता है और आज शाम का अर्घ्य दिया जाएगा

अपडेटेड Oct 27, 2025 पर 7:05 AM
Story continues below Advertisement
Bank Holiday: छठ पूजा के कारण सोमवार को बंद रहेंगे बैंक।

Bank Holiday 27 October 2025: आज सोमवार 27 अक्टूबर को देश के कई राज्यों में बैंक बंद हैं। इसकी वजह है छठ पूजा का त्योहार, जो पूरे देश में बड़ी श्रद्धा से मनाया जा रहा है। यह त्योहार शनिवार से शुरू होकर चार दिन तक चलता है और आज शाम का अर्घ्य दिया जाएगा। इसी कारण बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल में आज बैंकों में काम नहीं हो रहा है। शनिवार को चौथा शनिवार होने के कारण बैंक बंद थे, रविवार को छुट्टी थी और अब सोमवार को छठ पूजा की वजह से बैंक बंद हैं। यानी इन राज्यों में तीन दिन लगातार बैंक बंद रहेंगे।

छठ पूजा क्या है

छठ पूजा सूर्य देव की आराधना का त्योहार है, जो दीपावली के छह दिन बाद मनाया जाता है। इस दिन लोग उगते और डूबते सूर्य को अर्घ्य देकर सूर्य देव और छठी मइया से परिवार की खुशहाली, अच्छी सेहत और लंबी उम्र की दुआ मांगते हैं। व्रती इस दौरान कठोर नियमों का पालन करते हैं। जैसे बिना पानी पिए व्रत रखना और नदी या तालाब किनारे पूजा करना। यह त्योहार आस्था, सफाई और आत्मसंयम का प्रतीक माना जाता है।


 

अक्टूबर 2025 में बैंकों की छुट्टियों की पूरी लिस्ट

27 अक्टूबर 2025

पश्चिम बंगाल, बिहार और झारखंड में छठ पूजा (शाम की अर्घ्य) के कारण बैंक बंद रहेंगे।

28 अक्टूबर 2025

बिहार और झारखंड में छठ पूजा (सुबह की अर्घ्य) पर बैंक की छुट्टी रहेगी।

31 अक्टूबर 2025

गुजरात में सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के उपलक्ष्य में बैंकों की छुट्टी होगी।

RBI की तरफ से अक्टूबर महीने की छुट्टी

अक्टूबर 2025 1 2 3 4 6 7 10 18 20 21 22 23 27 28 31
अगरतला
अहमदाबाद
आईजॉल
इंफाल
ईटानगर
कानपुर
कोच्‍ची
कोलकाता
कोहिमा
गंगटोक
गुवाहाटी
चंडीगढ़
चेन्‍नै
जम्मू
जयपुर
तिरुवनंतपुरम
देहरादून
नई दिल्‍ली
नागपुर
पटना
पणजी
बंगलूर
बेलापुर
भुवनेश्वर
भोपाल
मुंबई
राँची
रायपुर
लखनऊ
विजयवाड़ा
श्रीनगर
शिमला
शिलांग
हैदराबाद

बैंक छुट्टियों का कारण

छुट्टी का कारण तारीख (अक्टूबर का महीना)
नवरात्रि समाप्त/महा नवमी/दशहरा/आयुधपूजा, विजयदशमी/दुर्गा पूजा (दसाईं) 1
महात्मा गांधी जयंती/दशहरा/विजय दशमी/दशहरा/दुर्गा पूजा (दसाईं)/श्रीमंत शंकरदेव की जन्मोत्सव 2
दुर्गा पूजा (दसाईं) 3
दुर्गा पूजा (दसाईं) 4
लक्ष्मी पूजा 6
महर्षि वाल्मिकी की जयंती/कुमार पूर्णिमा 7
करवा चौथ 10
काति बीहु 18
दीपावली/नरक चतुर्दशी/काली पुजा 20
दिवाली अमावस्या (लक्ष्मी पूजन)/दीपावली/गोवर्धन पूजा 21
दिवाली (बलिप्रतिपदा)/विक्रम संवत नव वर्ष/गोवर्धन पूजा/बालिपद्यमी, लक्ष्मी पूजा (दीपावली) 22
भाई बीज/भैयादूज/चित्रगुप्त जयंती/लक्ष्मी पूजा (दीपावली)/भ्रातृद्वितिया/निंगोल चक्कौबा 23
छठ पूजा (सायं अर्ध्य) 27
छठ पूजा (प्रातः अर्ध्य) 28
सरदार वल्लभभाई पटेल जयंती 31

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।