Bank Holiday 27 October 2025: आज सोमवार 27 अक्टूबर को देश के कई राज्यों में बैंक बंद हैं। इसकी वजह है छठ पूजा का त्योहार, जो पूरे देश में बड़ी श्रद्धा से मनाया जा रहा है। यह त्योहार शनिवार से शुरू होकर चार दिन तक चलता है और आज शाम का अर्घ्य दिया जाएगा। इसी कारण बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल में आज बैंकों में काम नहीं हो रहा है। शनिवार को चौथा शनिवार होने के कारण बैंक बंद थे, रविवार को छुट्टी थी और अब सोमवार को छठ पूजा की वजह से बैंक बंद हैं। यानी इन राज्यों में तीन दिन लगातार बैंक बंद रहेंगे।
