Bank Holiday: कल बुधवार 3 दिसंबर को बैंक बंद रहने वाले हैं। देश के कई राज्यों में बैंक ब्रांच बंद रहने वाली हैं। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने दिसंबर महीने में 12 दिन बैंकों को छुट्टी दी है। ये छुट्टियां हर राज्य के त्योहारों, लोकर त्योहार और स्मृति दिवसों के आधार पर तय की गई है। यहां जानें RBI ने कल 3 दिसंबर को किस कारण बैंकों को छुट्टी दी है।
बुधवार 3 दिसंबर को बंद रहेंगे बैंक
बुधवार 3 दिसंबर को बैंक गोवा में बंद रहेंगे। सेंट फ्रांसिस जेवियर का त्योहार हर साल उनके जीवन, सेवाभाव और मानवता के प्रति समर्पण को याद करने के लिए मनाया जाता है। वे ईसाई धर्म के प्रसिद्ध मिशनरी थे, जिन्होंने भारत सहित कई देशों में लोगों की सेवा की और शिक्षा, करुणा और भाईचारे का संदेश फैलाया। इस दिन स्पेशल प्रार्थनाएं, जुलूस और धार्मिक प्रोग्राम आयोजित किए जाते हैं। खासकर गोवा में जहां श्रद्धा और सम्मान के साथ याद किया जाता है। अरुणाचल प्रदेश और नागालैंड का स्थापना दिवस होने के कारण यहां सरकारी दफ्तरों के साथ-साथ बैंक भी बंद रहेंगे।
दिसंबर 2025 में बैंक कब-कहा बंद रहेंगे?
अरुणाचल प्रदेश और नागालैंड में स्टेट इनॉगरेशन डे और इंडिजिनस फेथ डे मनाया जाता है, इसलिए इन दोनों राज्यों में इस दिन बैंक बंद रहे थे।
गोवा में सेंट फ्रांसिस जेवियर की पुण्यतिथि पर बैंक हॉलिडे होगा। यह दिन गोवा में बहुत श्रद्धा से मनाया जाता है।
मेघालय में पा तोगन नेंगमिंजा संगमा की शहादत दिवस पर बैंक बंद रहेंगे। वे गारो जनजाति के एक साहसी स्वतंत्रता सेनानी थे।
इस दिन मेघालय में फिर से बैंक हॉलिडे रहेगा, क्योंकि खासी समुदाय के प्रसिद्ध कवि यू सोसो थाम की पुण्यतिथि मनाई जाती है। उन्हें खासी कविता का मशालवाहक कहा जाता है।
गोवा में गोवा लिबरेशन डे के मौके पर बैंक बंद रहेंगे। 1961 में इसी दिन गोवा पुर्तगाली शासन से मुक्त हुआ था।
20 दिसंबर (शनिवार) और 22 दिसंबर (सोमवार)
सिक्किम में लोसूंग नामसूंग त्योहार के कारण बैंक दोनों दिन बंद रहेंगे। यह त्योहार फसल कटाई के अंत और नए साल की शुरुआत का प्रतीक माना जाता है।
रविवार होने की वजह से बैंक बंद रहेंगे। सिक्किम में इस तरह 20–22 दिसंबर के बीच लगातार तीन दिन छुट्टी हो जाएगी।
मिजोरम, नागालैंड और मेघालय में क्रिसमस ईव के कारण बैंक बंद रहेंगे।
पूरे देश में क्रिसमस की राष्ट्रीय छुट्टी होगी और सभी बैंक बंद रहेंगे।
मिजोरम, नागालैंड और मेघालय में क्रिसमस सेलिब्रेशन जारी रहने की वजह से बैंक इस दिन भी बंद रहेंगे। वहां कुल चार दिन लगातार हॉलिडे पड़ेगा।
मेघालय में स्वतंत्रता सेनानी यू कियांग नांगबह की पुण्यतिथि पर बैंक बंद रहेंगे।
मिजोरम और मणिपुर में न्यू ईयर ईव और इमोइनु इराटपा त्योहार के कारण बैंक हॉलिडे रहेगा।
RBI ने क्यों दी है छुट्टी