Bank Holiday: कल 3 जनवरी को बंद रहेंगे बैंक, जनिये RBI ने क्यों दी है पहले शनिवार की छुट्टी
Bank Holiday: कल शनिवार 3 जनवरी को बैंक बंद रहने वाले हैं। अगर आप कल यानी 3 जनवरी की तो अगर आप उस दिन बैंक जाने की सोच रहे हैं, तो पहले यह जानकारी जरूर जान लें। RBI के अनुसार 3 जनवरी को उत्तर प्रदेश में बैंक बंद रहेंगे
Bank Holiday: कल शनिवार 3 जनवरी को बैंक बंद रहने वाले हैं।
Bank Holiday: कल शनिवार 3 जनवरी को बैंक बंद रहने वाले हैं। अगर आप कल यानी 3 जनवरी की तो अगर आप उस दिन बैंक जाने की सोच रहे हैं, तो पहले यह जानकारी जरूर जान लें। RBI के अनुसार 3 जनवरी को उत्तर प्रदेश में बैंक बंद रहेंगे। यह छुट्टी हजरत अली के जन्मदिन के मौके पर दी गई है। यूपी के अलावा देश के बाकी हिस्सों में बैंक सामान्य रूप से खुले रहेंगे। कल दिसंबर महीने का पहला शनिवार है और पहले शनिवार के दिन बैंक खुले रहते हैं। यूपी को छोड़कर देश के अन्य राज्यों में बैंक खुले रहेंगे। ऐसे में अगर आप उत्तर प्रदेश में रहते हैं और 3 जनवरी को बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम करने की योजना बना रहे हैं, तो बेहतर होगा कि इसे किसी दूसरे दिन के लिए टाल दें।
शनिवार 3 जनवरी को यूपी में बंद रहेंगे बैंक
हजरत अली के जन्मदिन के मौके पर यूपी में बैंक बंद रहेंगे। यह दिन इस्लाम धर्म में खास महत्व रखता है और इसे श्रद्धा के साथ मनाया जाता है। इसी मौके पर राज्य में छुट्टी का ऐलान किया गया है। इस दौरान ATM, UPI, इंटरनेट बैंकिंग और मोबाइल बैंकिंग जैसी डिजिटल सेवाएं सामान्य रूप से चालू रहेंगी।
जनवरी 2026 में बैंक हॉलिडे: कब और कहां नहीं खुलेंगी बैंक ब्रांच
1 जनवरी (गुरुवार): नए साल और गान-न्गई पर्व के चलते आइजोल, चेन्नई, गंगटोक, इंफाल, ईटानगर, कोहिमा, कोलकाता और शिलांग में बैंक बंद रहेंगे।
2 जनवरी (शुक्रवार): नए साल के उत्सव और मन्नम जयंती के कारण आइजोल, कोच्चि और तिरुवनंतपुरम में बैंकिंग सेवाएं प्रभावित रहेंगी।
3 जनवरी (शनिवार): हजरत अली के जन्मदिन के अवसर पर लखनऊ (उत्तर प्रदेश) में बैंक बंद रहेंगे।
4 जनवरी (रविवार): साप्ताहिक अवकाश के चलते पूरे देश में बैंक बंद रहेंगे।
10 जनवरी (शनिवार): महीने का दूसरा शनिवार, इस दिन सभी बैंकों में छुट्टी रहेगी।
11 जनवरी (रविवार): साप्ताहिक छुट्टी, देशभर में बैंक बंद।
12 जनवरी (सोमवार): स्वामी विवेकानंद जयंती के मौके पर कोलकाता में बैंक नहीं खुलेंगे।
14 जनवरी (बुधवार): मकर संक्रांति / माघ बिहू के कारण अहमदाबाद, भुवनेश्वर, गुवाहाटी और ईटानगर में बैंक बंद रहेंगे।
15 जनवरी (गुरुवार): पोंगल, उत्तरायण पुण्यकाल और मकर संक्रांति के अवसर पर बेंगलुरु, चेन्नई, गंगटोक, हैदराबाद और विजयवाड़ा में बैंक अवकाश रहेगा।
16 जनवरी (शुक्रवार): तिरुवल्लुवर दिवस पर चेन्नई में बैंक बंद रहेंगे।
17 जनवरी (शनिवार): उझावर थिरुनाल के चलते चेन्नई में बैंकिंग सेवाएं नहीं मिलेंगी।
18 जनवरी (रविवार): साप्ताहिक अवकाश, सभी बैंक बंद।
23 जनवरी (शुक्रवार): नेताजी सुभाष चंद्र बोस जयंती, सरस्वती पूजा और बसंत पंचमी के कारण अगरतला, भुवनेश्वर और कोलकाता में बैंक बंद रहेंगे।
24 जनवरी (शनिवार): महीने का चौथा शनिवार, सभी बैंक बंद।
25 जनवरी (रविवार): साप्ताहिक अवकाश, देशभर में बैंक बंद।
26 जनवरी (सोमवार): गणतंत्र दिवस, इस दिन देश के ज्यादातर शहरों में बैंक बंद रहेंगे।