Bank Holiday on 3rd March: आज 3 मार्च को होली के कारण शेयर बाजार बंद है। साथ ही कई राज्यों में आज होली के कारण बैंक भी बंद है। ग्रहण के कारण कई राज्यों में लोग होली का त्योहार 3 मार्च की जगह 4 मार्च को मना रहे हैं। ऐसे में लोगों के मन में सवाल है कि आज होली के कारण बैंक खुले हैं या नहीं? अगर आपको चेक जमा करना है, कैश निकालना है या कोई जरूरी डॉक्यूमेंट से जुड़ा काम करना है, तो घर से निकलने से पहले अपने शहर के बैंक की छुट्टी की लिस्ट को जरूर चेक कर लें।
होली के कारण इन राज्यों में बंद रहेंग बैंक
भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की छुट्टियों की सूची के मुताबिक 3 मार्च को होली के दूसरे दिन, दोल जतरा, धुलन्डी, होलिका दहन,आट्टूकाल पोंगला के कारण यूपी, कोलकाता, असम, राजस्थान, उत्तराखंड, बिहार, गोवा, मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र जैसे राज्यों में बैंक बंद रहने वाले हैं। इन राज्यों में रहने वाले लोगों को आज बैंक से जुड़े काम के लिए इंतजार करना पड़ेगा।
इसी बीच होली की तारीख को लेकर भी कुछ भ्रम बना हुआ है। 3 और 4 मार्च को अलग-अलग राज्यों में होली का प्रोग्राम है। 3 मार्च को धुलंडी और डोल जात्रा के कारण दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, जयपुर और पटना जैसे कई शहरों में बैंक बंद रहेंगे। इसके बाद 4 मार्च को मुख्य होली त्योहार के मौके पर नई दिल्ली, लखनऊ, अहमदाबाद, चंडीगढ़ और रांची समेत कई बड़े शहरों में बैंक शाखाएं बंद रहेंगी।
होली का दूसरा दिन कई राज्यों में धुलंडी या धुलेंडी के नाम से मनाया जाता है, जब लोग एक-दूसरे को रंग और गुलाल लगाते हैं। पश्चिम बंगाल और असम में इसे दोल जतरा कहा जाता है, जहां राधा-कृष्ण की पूजा के साथ अबीर-गुलाल उड़ाया जाता है और सांस्कृतिक कार्यक्रम होते हैं। वहीं, केरल में अट्टूकाल पोंगला एक प्रमुख धार्मिक उत्सव है, जो देवी अट्टूकाल भगवती को समर्पित है। इस दिन लाखों महिलाएं एक साथ प्रसाद बनाकर देवी को अर्पित करती हैं।
मार्च में होने वाली राज्यों के मुताबिक बैंक हॉलिडे की पूरी लिस्ट