Bank Holiday on Akshaya Tritiya: पूरे देश में अक्षय तृतीया का त्योहार आज मनाया जा रहा है। अक्षय तृतीया के दिन गोल्ड, घर, कार खरीदना शुभ माना जाता है। ज्यादातर लोगों के मन में सवाल है कि क्या आज बैंक बंद होंगे? कई बार लोग बैंक से ही गोल्ड क्वाइन खरीदते हैं। यहां आपको बता दें कि सिर्फ एक राज्य को छोड़कर देश के अन्य राज्यों में बैंक खुले रहेंगे।
आज किस राज्य में बंद रहेंगे बैंक
ज्यादातर लोगों के मन मे सवाल है कि 10 मई को अक्षय तृतीया के दिन बैंक खुले रहेंगे या नहीं। यहां आपको बता दें कि देश के ज्यादातर राज्यों में अक्षय तृतीया के दिन बैंक खुले रहेंगे। सिर्फ इस एक राज्य कर्नाटक में बैंक बंद रहेंगे। चेक करें RBI की छुट्टियों की पूरी लिस्ट।
RBI की छुट्टियों की लिस्ट
शुक्रवार 10 मई 2024 : बसव जयंती/अक्षय तृतीया
10 मई को बसव जयंती/अक्षय तृतीया के अवसर पर बेंगलुरु के सभी बैंकों में छुट्टी रहेगी।
11 मई को दूसरे शनिवार के अवसर पर पूरे भारत में बैंक बंद रहेंगे।
12 मई को रविवार होने के कारण सभी बैंक बंद रहेंगे।
16 मई को राज्य दिवस की छुट्टी के कारण गंगटोक के सभी बैंक बंद रहेंगे।
19 मई को रविवार होने के कारण सभी बैंक बंद रहेंगे।
20 मई: लोकसभा आम चुनाव 2024
अप्रैल से जून के बीच होने वाले लोकसभा आम चुनाव 2024 के लिए 20 मई को बेलापुर और मुंबई के सभी बैंक बंद रहेंगे।
अगरतला, आइजोल, बेलापुर, भोपाल, चंडीगढ़, देहरादून, ईटानगर, जम्मू, कोलकाता, लखनऊ, मुंबई, नागपुर, नई दिल्ली, रायपुर, रांची, शिमला, श्रीनगर राज्यों में सभी बैंक बुद्ध पूर्णिमा अवकाश के अवसर पर बंद रहेंगे।