Get App

Bank Holiday on Eid: कल इन राज्यों में ईद के कारण बंद रहेंगे बैंक, चेक करें RBI की लिस्ट

Bank Holiday on Eid: कल ईद के कारण देशभर के ज्यादातर राज्यों में बैंक बंद रहेंगे। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की छुट्टियों की लिस्ट के अनुसार कल कुछ राज्यों में बैंक गुरुवार को रमजान-ईद (ईद-उल-फितर) के अवसर पर बंद रहेंगे

Sheetalअपडेटेड Apr 10, 2024 पर 2:59 PM
Bank Holiday on Eid: कल इन राज्यों में ईद के कारण बंद रहेंगे बैंक, चेक करें RBI की लिस्ट
Bank Holiday on Eid: कल ईद के कारण देशभर के ज्यादातर राज्यों में बैंक बंद रहेंगे।

Bank Holiday on Eid: कल ईद के कारण देशभर के ज्यादातर राज्यों में बैंक बंद रहेंगे। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की छुट्टियों की लिस्ट के अनुसार कल कुछ राज्यों में बैंक गुरुवार को रमजान-ईद (ईद-उल-फितर) के अवसर पर बंद रहेंगे। ईद-उल-फितर की शुरुआत चांद के दिखने पर निर्भर करती है। ये शव्वाल महीने की शुरुआत का प्रतीक है, जो इस्लामी (हिजरी) कैलेंडर में 10वां महीना है। यह देखते हुए कि चांद का महीना आम तौर पर 29 से 30 दिनों के बीच होता हैं, मुसलमान अक्सर ईद के आने से पहले शाम तक ईद की तारीख के कंफर्म होने का इंतजार करते हैं।

ईद-उल-फितर के मौके पर गुरुवार को किन राज्यों में बैंक बंद हैं?

11 अप्रैल (गुरुवार)- रमज़ान-ईद (ईद-उल-फितर) (पहला शवाल): देश के ज्यादातर सभी राज्यों में बैंक बंद है। हालांकि, चंडीगढ़, सिक्किम, केरल और हिमाचल प्रदेश को छोड़कर अधिकांश राज्यों में बैंक बंद हैं।

अप्रैल में अन्य बैंक छुट्टियां

सब समाचार

+ और भी पढ़ें