Bank Holiday on Eid: आज ईद के कारण देशभर के ज्यादातर राज्यों में बैंक बंद हैं। लेकिन देश के कुछ राज्यों में बैंकों की ईद की छुट्टी नहीं होती है। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की छुट्टियों की लिस्ट के अनुसार आज कुछ राज्यो को छोड़कर सभी राज्यों में बैंक ईद की छुट्टी के कारण बंद हैं। यहां आपको बता रहे हैं कि किन राज्यों में आज बैंक बंद हैं और कौनसे राज्यों में बैंक खुले हुए हैं। चेक करें RBI की छुट्टियों की लिस्ट।
ईद-उल-फितर के मौके पर आज गुरुवार को किन राज्यों में बैंक बंद हैं?
11 अप्रैल (गुरुवार)- रमज़ान-ईद (ईद-उल-फितर) (पहला शवाल): देश के ज्यादातर सभी राज्यों में बैंक बंद है। इस गिनती में दिल्ली, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, गुजरात, राजस्थान, जम्मू कश्मीर जैसे तमाम राज्य शामिल हैं।
ईद के बाद भी आज इन राज्यों में खुले रहेंगे बैंक
आज पूरा देश ईद का त्याहोर मना रहा है लेकिन इन राज्यों में आज ईद के कारण बैंक बंद नहीं होंगे। गुरुवार को इ राज्यों में बैंक खुले रहेंगे। इस लिस्ट में चंडीगढ़, सिक्किम, केरल और हिमाचल प्रदेश जैसे राज्य शामिल हैं।
ये है अप्रैल महीने की बैंकों की छुट्टियों की पूरी लिस्ट
13 अप्रैल (दूसरा शनिवार)- बोहाग बिहू/चेइराओबा/बैसाखी/बीजू महोत्सव: त्रिपुरा, असम, मणिपुर, जम्मू और श्रीनगर में बैंक बंद हैं।
15 अप्रैल (सोमवार)- बोहाग बिहू/हिमाचल दिवस: असम और हिमाचल प्रदेश में बैंक बंद हैं।
16 अप्रैल (मंगलवार)- श्री राम नवमी (चैते दसैन): गुजरात, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, उड़ीसा, चंडीगढ़, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, हिमाचल प्रदेश में बैंक बंद हैं।
20 अप्रैल (तीसरा शनिवार)- गरिया पूजा: त्रिपुरा में बैंक बंद हैं।
अप्रैल में वीकेंड पर कब बंद होंगे बैंक (Bank Holidays in April)
आपको बता दें कि बैंक हर महीने के रविवार, दूसरे शनिवार और चौथे शनिवार को बंद रहते हैं। अप्रैल में देश के सभी बैंक 13 अप्रैल दूसरे शनिवार, 14 अप्रैल रविवार, 21 अप्रैल रविवार, 27 अप्रैल चौथे शनिवार और 28 अप्रैल रविवार को बंद रहेंगे।
ऑनलाइन कर सकते हैं बैंक के काम
आप अगर चाहें तो अपने बैंक के ज्यादातर काम ऑनलाइन निपटा सकते हैं। पैसे ट्रांसफर करने का काम ऑनलाइन कर सकते हैं। चेक बुक के लिए भी ऑनलाइन बुक कर सकते हैं।