Bank Holiday 10 October 2025: कल 10 अक्टूबर को देश के कुछ राज्यों में बैंक बंद रहने वाला हैं। शुक्रवार को देश के इस राज्य में करवाचौथ के कारण सभी सरकारी और प्राइवेट सेक्टर बैंक बंद रहेंगे। बाकी, सभी राज्यों में बैंक खुले रहेंगे और यहां बैंकों में रेगुलर कामकाज होगा। यहां जानिये आरबीआई ने शुक्रवार 10 अक्टूबर को किन राज्यों में छुट्टी का ऐलान किया है।
कल शुक्रवार 10 अक्टूबर को बंद रहेंगे बैंक
कल शुक्रवार 10 अक्टूबर को बैंक एक राज्य में बंद रहने वाले हैं। सभी सरकारी और प्राइवेट बैंक हिमाचल प्रदेश में करवाचौथ के कारण बंद रहेंगे। बाकी सभी राज्यों में बैंक खुले रहेंगे। करवाचौथ पर हर साल सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र, सुख और समृद्धि के लिए व्रत रखती हैं। इस दिन महिलाएं दिनभर निर्जला उपवास रखती हैं और शाम को चंद्रमा के दर्शन कर पूजा-अर्चना के बाद जल पीती हैं।
अक्टूबर 2025 में बैंकों की छुट्टियों की पूरी लिस्ट
हिमाचल प्रदेश में करवाचौथ के कारण बैंक बंद रहेंगे।
11 अक्टूबर - दूसरा शनिवार
असम में काती बिहू के मौके पर बैंकों की छुट्टी रहेगी।
यह दिन दिवाली, नरक चतुर्दशी और काली पूजा का होगा। इस मौके पर त्रिपुरा, गुजरात, मिजोरम, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, चंडीगढ़, तमिलनाडु, उत्तराखंड, असम, तेलंगाना, अरुणाचल प्रदेश, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, केरल, नागालैंड, पश्चिम बंगाल, दिल्ली, गोवा, छत्तीसगढ़, झारखंड, मेघालय, हिमाचल प्रदेश और आंध्र प्रदेश में बैंक बंद रहेंगे।
महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, ओडिशा, सिक्किम, मणिपुर, जम्मू और श्रीनगर में दिवाली अमावस्या, लक्ष्मी पूजन और गोवर्धन पूजा के कारण बैंकों की छुट्टी होगी।
गुजरात, महाराष्ट्र, कर्नाटक, उत्तराखंड, सिक्किम, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और बिहार में दिवाली, विक्रम संवत नया साल, गोवर्धन पूजा और बलिपद्यमी पर बैंक बंद रहेंगे।
गुजरात, सिक्किम, मणिपुर, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल और हिमाचल प्रदेश में भाई दूज, चित्रगुप्त जयंती, लक्ष्मी पूजा, भ्रातृद्वितीया और निंगोल चकौबा के अवसर पर बैंक बंद रहेंगे।
पश्चिम बंगाल, बिहार और झारखंड में छठ पूजा (शाम की अर्घ्य) के कारण बैंक बंद रहेंगे।
बिहार और झारखंड में छठ पूजा (सुबह की अर्घ्य) पर बैंक की छुट्टी रहेगी।
गुजरात में सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के उपलक्ष्य में बैंकों की छुट्टी होगी।
अक्टूबर 2025 का महीना बैंकिंग कामकाज के लिहाज से काफी बिजी रहने वाला है क्योंकि इस महीने में छुट्टियां सबसे ज्यादा है। ऐसे में ग्राहकों को सलाह दी जाती है कि वे पहले से अपने बैंकिंग काम निपटा लें। हालांकि, डिजिटल और ऑनलाइन ट्रांजेक्शन सर्विस हर समय मिलेंगी।
RBI की तरफ से अक्टूबर महीने की छुट्टी