Get App

Bank Holiday: कल शुक्रवार को बंद रहेंगे बैंक, चेक करें किन राज्यों में बंद रहेंगी ब्रांच

Bank Holiday: कल 18 अप्रैल को सभी बैंक बंद रहने वाले हैं। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की छुट्टियों की लिस्ट के अनुसार शुक्रवार 18 अप्रैल 2025 को गुड फ्राइडे के मौके पर देश के ज्यादातर राज्यों में बैंक बंद रहेंगे। कल देश के कई राज्यों में कल बैंक बंद रहेंगे

MoneyControl Newsअपडेटेड Apr 17, 2025 पर 2:12 PM
Bank Holiday: कल शुक्रवार को बंद रहेंगे बैंक, चेक करें किन राज्यों में बंद रहेंगी ब्रांच
Bank Holiday: कल 18 अप्रैल को सभी बैंक बंद रहने वाले हैं।

Bank Holiday: कल 18 अप्रैल को सभी बैंक बंद रहने वाले हैं। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की छुट्टियों की लिस्ट के अनुसार शुक्रवार 18 अप्रैल 2025 को गुड फ्राइडे के मौके पर देश के ज्यादातर राज्यों में बैंक बंद रहेंगे। कल देश के कई राज्यों में कल बैंक बंद रहेंगे। यहां जानें देश के किन राज्यों में 18 अप्रैल को बैंक बंद रहेंगे। हालांकि, बैंक शनिवार को खुले रहेंगे। 19 अप्रैल को महीने का तीसरा शनिवार है। तीसरे शनिवार के दिन बैंक खुले रहते हैं।

कहां बंद रहेंगे बैंक?

शुक्रवार 18 अप्रैल 2025 को बैंक गुड फ्राइडे के कारण देश के कई राज्यों में बैंक बंद रहेंगे। यह ईसाई पर्व यीशु मसीह के क्रूस पर चढ़ाए जाने की याद में मनाया जाता है। गुड फ्राइडे के दिन त्रिपुरा, असम, राजस्थान, जम्मू, हिमाचल प्रदेश और श्रीनगर में बैंक शाखाएं बंद रहेंगी। हालांकि, इन राज्यों में भी इंटरनेट बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग, वॉट्सऐप और SMS बैंकिंग जैसी डिजिटल सर्विस साथ ही एटीएम नेटवर्क पूरी तरह एक्टिव रहेंगे, जिससे जरूरी ट्रांजेक्शन लेन-देन में कोई समस्या नहीं आएगी। आरबीआई बैंक छुट्टियों को तीन केटेगरी में बांटता हैं।

नेगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट्स एक्ट के तहत छुट्टियां

सब समाचार

+ और भी पढ़ें