Bank Holiday: Bank Holiday: क्या शुक्रवार 2 अगस्त को बैंक बंद रहेंगे? ज्यादातर बैंक ग्राहकों के मन में यही सवाल है। दरअसल, 2 अगस्त को सावन शिवरात्रि है। इस दौरान कांवरिये तीर्थयात्री गंगा से लिया गया पवित्र जल चढ़ाने के लिए हरिद्वार, उत्तराखंड और बैद्यनाथ, झारखंड जाते हैं। सावन शिवरात्रि के दिन अपने घर के आसपास मंदिर में शिवलिंग पर जल चढ़ाते हैं। ऐसा माना जाता है कि भगवान शिव को गंगा जल पिलाने से अत्यधिक लाभ और आध्यात्मिक पुण्य प्राप्त होता है। सावन शिवरात्रि के कारण नोएडा और गाजियाबाद के सरकारी दफ्तर, स्कूल और कॉलेज बंद कर दिये गए हैं। ऐसे कई ग्राहक इस बात को लेकर कन्फ्यूज हैं कि क्या शुक्रवार को बैंक खुलेंगे? यहां आपको बता रहे हैं कि शुक्रवार 2 अगस्त 2024 को बैंकों की छुट्टी होगी या नहीं?
2 अगस्त को है सावन शिवरात्रि – क्या बंद होंगे बैंक?
शुक्रवार 2 अगस्त को सावन शिवरात्रि है। इस दिन कावंरिये हरिद्वार, उत्तराखंड और बैद्यनाथ से गंगाजल लाकर अपने मंदिर के शिवलिंग पर जल चढ़ाते हैं। सावन शिवरात्रि के कारण 2 अगस्त नोएडा और गाजियाबाद के सरकारी दफ्तर, स्कूल और कॉलेज बंद हैं। आपको बता दें कि बजट शुक्रवार को बैंकों में रेगुलर कामकाज होगा। प्राइवेट और पब्लिक सेक्टर बैंकों में कामकाज होगा और ब्रांच आम ग्राहकों के लिए खुलेगी।
अगस्त में 13 दिन बंद रहेंगे बैंक
अगस्त के महीने में बैंक कुल 13 दिन बंद रहेंगे। इनमें सभी रविवार, दूसरा और चौथा शनिवार शामिल हैं। रक्षाबंधन, स्वतंत्रता दिवस और जन्माष्टमी के कारण बैंक बंद रहने वाले हैं। यहां चेक अगस्त महीने की छुट्टियों की पूरी लिस्ट।
अगस्त में बैंक छुट्टियों की पूरी लिस्ट:
3 अगस्त: केर पूजा के मौके पर अगरतला में बैंक बंद रहेंगे।
4 अगस्त: रविवार की छुट्टी
8 अगस्त: तेंदोंग लो रम फात के मौके पर गंगटोक में बैंक बंद रहेंगे।
10 अगस्त: दूसरे शनिवार की छुट्टी
11 अगस्त: रविवार की छुट्टी
13 अगस्त: देशभक्त दिवस के मौके पर इम्फाल में बैंक बंद रहेंगे।
15 अगस्त: स्वतंत्रता दिवस के मौके पर सभी शहरों में बैंक बंद रहेंगे।
18 अगस्त: रविवार की छुट्टी
19 अगस्त: रक्षाबंधन के मौके पर सभी शहरों में बैंक बंद रहेंगे।
20 अगस्त: श्री नारायण गुरु जयंती के मौके पर सभी शहरों में बैंक बंद रहेंगे।
25 अगस्त: रविवार की छुट्टी
26 अगस्त: जन्माष्टमी के मौके पर सभी शहरों में बैंक बंद रहेंगे।
31 अगस्त: चौथे शनिवार की छुट्टी
योजना बनाकर जाएं बैंक ब्रांच
इन छुट्टियों को ध्यान में रखते हुए अपने बैंकिंग कामों की योजना पहले से बनाएं ताकि किसी भी प्रकार की असुविधा से बचा जा सके। त्योहारों और वीकेंड की छुट्टियों के कारण बैंक बंद रहने से आपके बैंकिंग के कामों पर असर पड़ सकता है। इसलिए, जरूरी बैंकिंग काम पहले ही निपटा लें। सभी बैंकिंग छुट्टियां सभी राज्यों में अलग-अलग होती है। लोकल छुट्टियों को लेकर अपने बैंक में जरूर बात करें। इस जानकारी के साथ आप अपने बैंकिंग कामों को लेकर सही समय पर योजना बना सकतें हैं।
RBI की छुट्टियों की लिस्ट
अगस्त में छुट्टियों की लिस्ट