Get App

Bank Holiday: शुक्रवार को बंद रहेंगे सभी बैंक, जानें RBI नें क्यों दी है 20 सितंबर की छुट्टी

Bank Holiday: अब शुक्रवार को बैंक बंद रहने वाले हैं। 20 सितंबर 2024 शुक्रवार को सभी पब्लिक और प्राइवेट सेक्टर बैंक बंद रहेंगे। बैंक शुक्रवार को सभी राज्यों में बंद नहीं होंगे। सभी बैंक सिर्फ इन राज्यों में बैंक बंद होंगे। यहां आपको उन राज्यों की लिस्ट बता रहे हैं

MoneyControl Newsअपडेटेड Sep 18, 2024 पर 8:00 AM
Bank Holiday: शुक्रवार को बंद रहेंगे सभी बैंक, जानें RBI नें क्यों दी है 20 सितंबर की छुट्टी
Bank Holiday: शुक्रवार को बैंद बंद रहने वाले हैं। 20 सितंबर 2024 शुक्रवार को सभी पब्लिक और प्राइवेट सेक्टर बैंक बंद रहेंगे।

Bank Holiday: अब शुक्रवार को बैंक बंद रहने वाले हैं। 20 सितंबर 2024 शुक्रवार को सभी पब्लिक और प्राइवेट सेक्टर बैंक बंद रहेंगे। बैंक शुक्रवार को सभी राज्यों में बंद नहीं होंगे। सभी बैंक सिर्फ इन राज्यों में बैंक बंद होंगे। यहां आपको उन राज्यों की लिस्ट बता रहे हैं जहां परसों शुक्रवार को बैंक बंद होंगे। जानें RBI ने शुक्रवार की छुट्टी क्यों दी है।

शुक्रवार 20 सितंबर को बंद रहेंगे सभी बैंक

जम्मू और कश्मीर में बंद रहेंगे बैंक – यहां जानें कारण

देश में बैंक शुक्रवार को जम्मू और कश्मीर में बंद रहेंगे। जम्मू-कश्मीर में ईद-ए-मिलाद-उल-नबी के बाद का शुक्रवार खास तौर पर महत्वपूर्ण होता है। इस दिन राज्यभर में अवकाश घोषित किया गया है। ईद-ए-मिलाद-उल-नबी, पैगंबर मोहम्मद के जन्मदिन के उपलक्ष्य में मनाया जाता है। जो इस्लामिक कैलेंडर के तीसरे महीने, रबी-उल-अव्वल की 12 तारीख को पड़ता है। इस दिन मुस्लिम समुदाय के लिए धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व रखता है। ईद-ए-मिलाद के बाद के पहले शुक्रवार को विशेष जुमे की नमाज अदा की जाती है, जिसे इस्लामिक रीति-रिवाजों में ऊंचा स्थान दिया गया है। इस अवसर पर बड़ी संख्या में लोग मस्जिदों में इकट्ठा होते हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें