Get App

Bank Holiday: शुक्रवार को बंद रहेंगे सभी बैंक, जानें RBI ने क्यों दी है 28 फरवरी की छुट्टी

Bank Holiday: शुक्रवार 28 फरवरी को सभी बैंक बंद रहने वाले हैं। कल सभी सरकारी और प्राइवेट सेक्टर बैंक बंद रहेंगे। ज्यादातर बैंक ग्राहकों के मन में यही सवाल है कि शुक्रवार को बैंक किस कारण बंद होंगे। शुक्रवार को बैंक कुछ राज्यों में बंद रहेंगे। यहां आपको बता रहे हैं कि RBI ने बैंकों को शुक्रवार की छुट्टी क्यों दी है

MoneyControl Newsअपडेटेड Feb 27, 2025 पर 7:38 AM
Bank Holiday: शुक्रवार को बंद रहेंगे सभी बैंक, जानें RBI ने क्यों दी है 28 फरवरी की छुट्टी
Bank Holiday: शुक्रवार को बंद रहेंगे सभी बैंक।

Bank Holiday: शुक्रवार 28 फरवरी को सभी बैंक बंद रहने वाले हैं। कल सभी सरकारी और प्राइवेट सेक्टर बैंक बंद रहेंगे। ज्यादातर बैंक ग्राहकों के मन में यही सवाल है कि शुक्रवार को बैंक किस कारण बंद होंगे। शुक्रवार को बैंक कुछ राज्यों में बंद रहेंगे। यहां आपको बता रहे हैं कि RBI ने बैंकों को शुक्रवार की छुट्टी क्यों दी है।

शुक्रवार 28 फरवरी को बंद रहेंगे बैंक

शुक्रवार 28 फरवरी को लोसार है। लोसार तिब्बती बौद्ध समुदाय का प्रमुख नववर्ष पर्व है। यह त्योहार लद्दाख, अरुणाचल प्रदेश, सिक्किम और हिमाचल प्रदेश के बौद्ध बहुल इलाकों में धूमधाम से मनाया जाता है। लोसर का शाब्दिक अर्थ नया साल होता है। यह प्रकृति, समृद्धि और आध्यात्मिक शुद्धिकरण का प्रतीक माना जाता है। इस मौके पर मठों में खास प्रार्थनाएं, पारंपरिक नृत्य, रंग-बिरंगे जुलूस और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। लोग अपने घरों की सफाई करते हैं, दीप जलाते हैं और पारंपरिक व्यंजन जैसे गुस्थुका और खाबसे बनाते हैं। यह पर्व अच्छी फसल, सुख-समृद्धि और शांति की कामना के साथ पूरे तिब्बती समुदाय के लिए एक नया उत्साह लेकर आता है।

किन राज्यों में बंद रहेंगे 28 फरवरी को बैंक

सब समाचार

+ और भी पढ़ें