Bank Holiday on Good Friday: क्या शुक्रवार को गुड फ्राइडे के कारण बंद रहेंगे बैंक? चेक करें छुट्टियों की लिस्ट

Bank Holiday on Good Friday: मार्च का महीना खत्म होने में अब कुछ ही दिन बचे हैं। ज्यादातर लोगों के मन में सवाल है कि क्या बैंक कल गुड फ्राइडे के कारण बंद रहेंगे? यहां आपको बता रहे हैं कि बैंक किस राज्य में बंद रहेंगे..

अपडेटेड Mar 28, 2024 पर 3:44 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Bank Holiday: यदि आपके पास बैंक से जुड़ा कोई भी काम है तो छुट्टियों की लिस्ट देखकर जाएं।

Bank Holiday on Good Friday: मार्च का महीना खत्म होने में अब कुछ ही दिन बचे हैं। मार्च में इस हफ्ते शुक्रवार को बैंक बंद रहने वाले हैं। शुक्रवार को गुड फ्राइडे के कारण बैंक बंद रहेंगे। यहां आपको बता दें कि बैंक इस हफ्ते शनिवार और रविवार को खुले रहेंगे। भारत सरकार और RBI ने बैंकों को शनिवार और रविवार को खुले रहने का निर्देश दिया है। फाइनेंशियल ईयर 2023-24 भी 31 मार्च 2024 को खत्म होने वाला है। ऐसे में अकाउंट क्लोजिंग के लिए बैंक खुले रहेंगे।

मार्च 2024 में हैं ये त्योहार

इस हफ्ते शुक्रवार को बैंक गुड फ्राइडे के कारण बंद रहेंगे। यदि आपके पास बैंक से जुड़ा कोई भी काम है तो छुट्टियों की लिस्ट देखकर जाएं। बैंक ब्रांच जब बंद रहेंगे तब ग्राहकों की ऑनलाइन बैंकों की सर्विस का इस्तेमाल कर सकते हैं।


29 मार्च - गुड फ्राइडे के कारण बैंक बंद रहेंगे।

30 मार्च – शनिवार को बैंक खुले रहेंगे। ये महीने का पांचवां शनिवार है।

31 मार्च – रविवार के कारण बैंक बंद होते हैं लेकिन RBI ने बैंकों को रविवार के दिन खुर रहने के निर्देश दिये हैं।

शुक्रवार को बंद रहेगा शेयर बाजार

शेयर बाजार भी शुक्रवार को गुड फ्राइडे के कारण बंद रहेगा। पब्लिक हॉलिडे पर शेयर बाजार में ट्रेडिंग नहीं होती है। शेयर बाजार इस हफ्ते तीन दिन शुक्रवार, शनिवार और रविवार बंद रहेगा।

इस हफ्ते शनिवार-रविवार को खुले रहेंगे बैंक

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने कहा कि सभी एजेंसी बैंक को 30 और 31 मार्च को खुले रहेंगे। 30 और 31 मार्च को शनिवार और रविवार है। आरबीआई के 20 मार्च 2024 के नोटिफिकेसन के मुताबिक भारत सरकार ने सरकारी रीसिप्ट और पेमेंट के लिए सभी ब्रांच को 31 मार्च 2024 को खोलने के लिए कहा है। RBI के मुताबिक टैक्सपेयर्स को अधिक सुविधा देने के लिए सरकार ने ये फैसला किया है। बैंक अपने सामान्य घंटो के अनुसार खुले रहेंगे। दोनों दिन इलेक्ट्रॉनिक ट्रांजेक्शन कर सकते हैं।

30, 31 मार्च को आम लोग कर सकते हैं ये काम?

इलेक्ट्रॉनिक फंड ट्रांसफर (NEFT) और रियल टाइम ग्रॉस सेटलमेंट (RTGS) सिस्टम के जरिये ट्रांजेक्शन 31 मार्च 2024 की रात 12 बजे तक काम करता रहेगा। यानी, ऑनलाइन ट्रांजेक्शन कर सकते हैं। सरकारी खातों से जुड़े सभी चेक क्लियरिंग के लिए पेश किये जा सकते हैं। सरकारी चेक के लिए स्पेशल क्लियरिंग सेशन और रिटर्न क्लियरिंग सही समय पर बता दी जाएगी।

शनिवार-रविवार को खुले रहेंगे बैंक, Sunday के दिन आम लोग बैंक जाकर कर सकते हैं ये काम!

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।