Get App

Bank Holiday: आज 15 मार्च को होली के कारण इन राज्यों में बंद रहेंगे बैंक, जानिये RBI की पूरी लिस्ट

Bank Holiday: देश में 14 मार्च को ज्यादातर राज्यों में होली मनाई गई है। आज शनिवार 15 मार्च को कई राज्यों में होली मनाई जा रही है, जिसके कारण बैंक बंद हैं। हालांकि, आज मार्च महीने का तीसरा शनिवार है। तीसरे शनिवार के दिन बैंकों में रेगुलर कामकाज होता है। लेकिन इस बार बैंक बंद रहने वाले हैं

MoneyControl Newsअपडेटेड Mar 15, 2025 पर 7:05 AM
Bank Holiday: आज 15 मार्च को होली के कारण इन राज्यों में बंद रहेंगे बैंक, जानिये RBI की पूरी लिस्ट
Bank Holiday: देश में 14 मार्च को ज्यादातर राज्यों में होली मनाई गई है।

Bank Holiday: देश में 14 मार्च को ज्यादातर राज्यों में होली मनाई गई है। आज शनिवार 15 मार्च को कई राज्यों में होली मनाई जा रही है, जिसके कारण बैंक बंद हैं। हालांकि, आज मार्च महीने का तीसरा शनिवार है। तीसरे शनिवार के दिन बैंकों में रेगुलर कामकाज होता है। लेकिन इस बार बैंक बंद रहने वाले हैं। यहां जानें RBI की पूरी लिस्ट।

15 मार्च 2025 (शनिवार) – आज इन राज्यों में होली के कारण बंद रहेंगे बैंक

कुछ राज्यों में 15 मार्च को भी होली का त्योहार मनाया जाएगा। इस कारण त्रिपुरा, ओडिशा, मणिपुर और बिहार में बैंक बंद रहेंगे। हालांकि, यह तीसरा शनिवार है। तीसरे शनिवार के दिन बैंक बंद नहीं होता है। सभी ब्रांच में रेगुलर कामकाज होता है। लेकिन RBI ने त्रिपुरा, ओडिशा, मणिपुर और बिहार में होली के कारण शनिवार 15 मार्च को सभी बैंकों को बंद रखा है। होली के अलावा आज याओसांग, जिसे मणिपुर का होली महोत्सव भी कहा जाता है, इस कारण भी बैंक बंद हैं।

मार्च 2025 की छुट्टियों की पूरी लिस्ट

सब समाचार

+ और भी पढ़ें