Bank Holiday: 13, 14 और 15 मार्च को होली के कारण 3 दिन बंद रहेंगे सभी बैंक, चेक करें राज्यों की पूरी लिस्ट

Bank Holiday: मार्च महीने के इस हफ्ते में होली का त्योहार है। होली के त्योहार के कारण देश के कई राज्यों में कई दिनों तक छुट्टी रहने वाली है। देश को करोड़ों बैंक ग्राहकों को बता दें कि होली के कारण बैंक तीन दिन लगातार बंद रहने वाले हैं। इसका बड़ा कारण है कि बैंक भारत के अलग-अलग राज्यों में होली अलग-अलग डेट्स पर मन रही है

अपडेटेड Mar 11, 2025 पर 4:06 PM
Bank Holiday: मार्च महीने के इस हफ्ते में होली का त्योहार है।

Bank Holiday: मार्च महीने के इस हफ्ते में होली का त्योहार है। देश को करोड़ों बैंक ग्राहकों को बता दें कि होली के कारण बैंक तीन दिन लगातार बंद रहने वाले हैं। इसका बड़ा कारण है कि बैंक भारत के अलग-अलग राज्यों में होली अलग-अलग डेट्स पर मन रही है। देश में होली के कारण बैंक 13 मार्च, 14 मार्च और 15 मार्च को कुछ राज्यों में बंद रहने वाले हैं। अगर आपको बैंक ब्रांच में जाकर कोई जरूरी काम करना है, तो उसे समय से पहले निपटा लें। ताकि, होली की छुट्टियों के दौरान किसी भी असुविधा का सामना न करना पड़े।

13 मार्च 2025 (गुरुवार) – होलिका दहन

इस दिन उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, झारखंड और केरल में होलिका दहन के मौके पर बैंक बंद रहेंगे। हालांकि, दिल्ली, मुंबई और अन्य राज्यों में बैंक खुले रहेंगे।


14 मार्च 2025 (शुक्रवार) – धुलैंडी (रंगों की होली)

भारत के अधिकांश राज्यों में रंगों की होली 14 मार्च को मनाई जाएगी। इस दिन बैंकों की छुट्टी रहेगी। हालांकि, कर्नाटक, ओडिशा, मणिपुर, तमिलनाडु, त्रिपुरा, केरल और नागालैंड में बैंक खुले रहेंगे।

15 मार्च 2025 (शनिवार) – होली उत्सव जारी रहेगा

कुछ राज्यों में 15 मार्च को भी होली का जश्न जारी रहेगा। इस कारण त्रिपुरा, ओडिशा, मणिपुर और बिहार में बैंक बंद रहेंगे। हालांकि, यह तीसरा शनिवार है, जो कि अनिवार्य अवकाश नहीं होता, इसलिए अन्य राज्यों में बैंक खुले रहेंगे।

मार्च 2025 की छुट्टियों की पूरी लिस्ट

रविवार, 16 मार्च – सभी राज्यों में बैंक बंद रहेंगे।

शनिवार, 22 मार्च – चौथा शनिवार होने के कारण बैंक बंद रहेंगे।

रविवार, 23 मार्च – पूरे भारत में बैंक बंद रहेंगे।

शनिवार, 22 मार्च – बिहार दिवस के मौके पर बिहार में बैंक बंद रहेंगे।

गुरुवार, 27 मार्च – शब-ए-कद्र के कारण जम्मू-कश्मीर में बैंक बंद रहेंगे।

शुक्रवार, 28 मार्च – जुम्मा-तुल-विदा के कारण जम्मू-कश्मीर में बैंक बंद रहेंगे।

रविवार, 30 मार्च – पूरे भारत में बैंक बंद रहेंगे।

सोमवार, 31 मार्च – ईद-उल-फितर के कारण भारत के अधिकांश राज्यों में बैंक बंद रहेंगे, लेकिन मिजोरम और हिमाचल प्रदेश में बैंक खुले रहेंगे।

बैंक हॉलिडे राज्यों के अनुसार होती है अलग

यह ध्यान रखना जरूरी है कि हर राज्य की अपनी अलग बैंक हॉलिडे लिस्ट होती है। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर हर राज्य के अनुसार बैंक छुट्टियों की लिस्ट जारी करता है। अगर आपको बैंक ब्रांच में जाकर अपना कोई काम निपटाना है तो पहले अपने राज्य की छुट्टियों की लिस्ट चेक कर लें।

ऑनलाइन बैंकिंग सर्विस रहेंगी चालू

बैंक भले ही बंद रहेंगे, लेकिन ग्राहकों को किसी तरह की परेशानी न हो। इसके लिए नेट बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग और एटीएम सर्विस चालू रहेगी। फंड ट्रांसफर, बिल पेमेंट और अन्य ऑनलाइन सेवाएं भी चालू रहेंगी।

मार्च 2025 7 13 14 15 22 27 28 31
अगरतला
अहमदाबाद
आईजॉल
इंफाल
ईटानगर
कानपुर
कोच्‍ची
कोलकाता
कोहिमा
गंगटोक
गुवाहाटी
चंडीगढ़
चेन्‍नै
जम्मू
जयपुर
तिरुवनंतपुरम
देहरादून
नई दिल्‍ली
नागपुर
पटना
पणजी
बंगलूर
बेलापुर
भुवनेश्वर
भोपाल
मुंबई
राँची
रायपुर
लखनऊ
श्रीनगर
शिमला
शिलांग
हैदराबाद - आन्ध्र प्रदेश
हैदराबाद - तेलंगाना

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।