Bank Holiday: मार्च महीने के इस हफ्ते में होली का त्योहार है। देश को करोड़ों बैंक ग्राहकों को बता दें कि होली के कारण बैंक तीन दिन लगातार बंद रहने वाले हैं। इसका बड़ा कारण है कि बैंक भारत के अलग-अलग राज्यों में होली अलग-अलग डेट्स पर मन रही है। देश में होली के कारण बैंक 13 मार्च, 14 मार्च और 15 मार्च को कुछ राज्यों में बंद रहने वाले हैं। अगर आपको बैंक ब्रांच में जाकर कोई जरूरी काम करना है, तो उसे समय से पहले निपटा लें। ताकि, होली की छुट्टियों के दौरान किसी भी असुविधा का सामना न करना पड़े।
