Bank Holiday of Holi: क्या कल 4 मार्च को होली के कारण बंद होंगे बैंक या नहीं? चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट
Bank Holiday on 4 March 2026: कल बुधवार 4 मार्च को पूरे देश में होली का त्योहार मनाया जाएगा। वहीं, देश के कई राज्यों में 3 मार्च को भी होली मनाई जा रही है। साथ ही शेयर बाजार भी होली के कारण आज मंगलवार को बंद है और कल 4 मार्च को शेयर बाजार में कारोबार होगा। ऐसे में कई लोगों के मन में इस बात का कन्फ्यूजन है कि क्या कल बुधवार को बैंक खुले रहेंगे या ब्रांच बंद रहेंगी
Bank Holiday on 4 March 2026: कल बुधवार 4 मार्च को पूरे देश में होली का त्योहार मनाया जाएगा।
Bank Holiday on 4 March 2026: कल बुधवार 4 मार्च को पूरे देश में होली का त्योहार मनाया जाएगा। वहीं, देश के कई राज्यों में 3 मार्च को भी होली मनाई जा रही है। साथ ही शेयर बाजार भी होली के कारण आज मंगलवार को बंद है और कल 4 मार्च को शेयर बाजार में कारोबार होगा। ऐसे में कई लोगों के मन में इस बात का कन्फ्यूजन है कि क्या कल बुधवार को बैंक खुले रहेंगे या ब्रांच बंद रहेंगी? RBI की लिस्ट के मुताबिक मार्च में होली के मौके पर देश के कई हिस्सों में बैंक अलग-अलग दिन बंद रखे गए हैं।
क्या कहती है RBI की बैंक हॉलिडे लिस्ट
आरबीआई की राज्यों की छुट्टियों के मुताबिक 3 और 4 मार्च को अलग-अलग राज्यों में बैंक हॉलिडे रहेगा। होली की तारीख को लेकर इस साल थोड़ा कन्फ्यूजन है, क्योंकि कुछ राज्यों में त्योहार 3 मार्च को मनाया जाएगा, जबकि कई जगह 4 मार्च को रंगों की होली होगी। इसी वजह से दोनों दिन अलग-अलग राज्यों में बैंक बंद रहेंगे।
3 मार्च को इन राज्यो में बंद रहेंगे बैंक
3 मार्च, मंगलवार को 16 शहरों और क्षेत्रों में बैंक बंद रहेंगे। इनमें बेलापुर, भोपाल, देहरादून, गुवाहाटी, हैदराबाद, जयपुर, कानपुर, कोलकाता, लखनऊ, मुंबई, नागपुर, पणजी, पटना, रांची, तिरुवनंतपुरम और विजयवाड़ा शामिल हैं।
कल बुधवार 4 मार्च को इन राज्यो में बंद रहेंगे बैंक
4 मार्च, बुधवार को 18 जगहों पर बैंक हॉलिडे रहेगा। इनमें अगरतला, अहमदाबाद, आइजोल, भुवनेश्वर, चंडीगढ़, देहरादून, गंगटोक, इम्फाल, ईटानगर, जम्मू, कानपुर, लखनऊ, नई दिल्ली, पटना, रायपुर, रांची, शिलॉन्ग और शिमला शामिल हैं।
इस साल होलिका दहन 3 मार्च को होगा। शुभ मुहूर्त शाम 6:22 बजे से 8:50 बजे तक रहेगा। इसके अगले दिन 4 मार्च को रंगों की होली मनाई जाएगी। होली की तारीख हर साल हिंदू पंचांग के अनुसार तय होती है, इसलिए अलग-अलग जगहों पर तारीखों में थोड़ा अंतर हो सकता है।
होली का दूसरा दिन अलग-अलग राज्यों में अलग नाम से मनाया जाता है। उत्तर भारत में इसे धुलेती या धुलंडी कहा जाता है, जहां लोग एक-दूसरे को रंग और गुलाल लगाकर खुशी मनाते हैं। मणिपुर में इसे याओसांग का दूसरा दिन कहा जाता है, जो वहां का प्रमुख त्योहार है। इस दिन बच्चे और युवा रंग खेलते हैं, सांस्कृतिक कार्यक्रम होते हैं और लोग आपसी मेल-जोल बढ़ाते हैं। कुल मिलाकर होली का दूसरा दिन रंगों, हंसी-मजाक और भाईचारे का संदेश देने वाला होता है।
बैंक आमतौर पर राष्ट्रीय और लोकल त्योहारों पर बंद रहते हैं। इसके अलावा हर महीने के दूसरे और चौथे शनिवार और सभी रविवार को भी बैंक बंद रहते हैं।
हालांकि बैंक ब्रांच बंद रहने के बावजूद डिजिटल बैंकिंग सेवाएं चालू रहेंगी। ग्राहक नेट बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग और यूपीआई के जरिए पैसे ट्रांसफर कर सकते हैं। एटीएम से कैश निकाला जा सकता है।
आंध्र प्रदेश
3 मार्च – होली (दूसरा दिन)
19 मार्च – उगादी / तेलुगु नववर्ष
20 मार्च – ईद-उल-फितर (जुमात-उल-विदा)
27 मार्च – श्री राम नवमी
अरुणाचल प्रदेश
4 मार्च – होली
21 मार्च – रमजान ईद
31 मार्च – महावीर जयंती
असम
3 मार्च – होली (दोल जात्रा)
21 मार्च – रमजान ईद / सरहुल
बिहार
3 और 4 मार्च – होली
21 मार्च – रमजान ईद
27 मार्च – श्री राम नवमी
31 मार्च – महावीर जयंती
चंडीगढ़
4 मार्च – होली
21 मार्च – रमजान ईद
26 मार्च – श्री राम नवमी
छत्तीसगढ़
4 मार्च – होली
21 मार्च – रमजान ईद
31 मार्च – महावीर जयंती
दिल्ली
4 मार्च – होली
21 मार्च – रमजान ईद
31 मार्च – महावीर जयंती
गोवा
3 मार्च – होली
19 मार्च – गुड़ी पड़वा
21 मार्च – रमजान ईद
गुजरात
4 मार्च – होली
21 मार्च – रमजान ईद
31 मार्च – महावीर जयंती
हिमाचल प्रदेश
4 मार्च – होली
26 मार्च – श्री राम नवमी
जम्मू-कश्मीर
4 मार्च – होली
17 मार्च – शब-ए-कद्र
19 मार्च – गुड़ी पड़वा / नवरात्रि
20 मार्च – ईद-उल-फितर (जुमात-उल-विदा)
21 मार्च – रमजान ईद
झारखंड
3 मार्च – होली
21 मार्च – रमजान ईद
26 मार्च – श्री राम नवमी
31 मार्च – महावीर जयंती
कर्नाटक
19 मार्च – उगादी
21 मार्च – रमजान ईद
26 मार्च – श्री राम नवमी
31 मार्च – महावीर जयंती
केरल
3 मार्च – होली / अट्टुकल पोंगाला
20 मार्च – ईद-उल-फितर
मध्य प्रदेश
3 मार्च – होली
21 मार्च – रमजान ईद
26 और 27 मार्च – श्री राम नवमी
31 मार्च – महावीर जयंती
महाराष्ट्र (मुंबई, नागपुर सहित)
3 मार्च – होली
19 मार्च – गुड़ी पड़वा
21 मार्च – रमजान ईद
26 मार्च – श्री राम नवमी
31 मार्च – महावीर जयंती
मणिपुर
4 मार्च – होली / याओसांग
19 मार्च – साजिबु नोंगमपानबा
21 मार्च – रमजान ईद
मेघालय
4 मार्च – होली
21 मार्च – रमजान ईद
मिजोरम
4 मार्च – होली
13 मार्च – चापचार कुट
21 मार्च – रमजान ईद
26 मार्च – श्री राम नवमी
नागालैंड
21 मार्च – रमजान ईद / सरहुल
ओडिशा
4 मार्च – होली
21 मार्च – रमजान ईद
27 मार्च – श्री राम नवमी
राजस्थान
3 मार्च – होली / धुलंडी
19 मार्च – गुड़ी पड़वा / नवरात्रि
21 मार्च – रमजान ईद
26 मार्च – श्री राम नवमी
सिक्किम
21 मार्च – रमजान ईद
27 मार्च – श्री राम नवमी
तमिलनाडु
19 मार्च – उगादी
21 मार्च – रमजान ईद
26 मार्च – श्री राम नवमी
31 मार्च – महावीर जयंती
तेलंगाना
3 मार्च – होली
19 मार्च – उगादी
27 मार्च – श्री राम नवमी
त्रिपुरा
4 मार्च – होली
उत्तराखंड
3 और 4 मार्च – होली
21 मार्च – रमजान ईद
26 मार्च – श्री राम नवमी
उत्तर प्रदेश (कानपुर, लखनऊ सहित)
2 मार्च – होलिका दहन
4 मार्च – होली
21 मार्च – रमजान ईद
26 मार्च – श्री राम नवमी
31 मार्च – महावीर जयंती
पश्चिम बंगाल
3 मार्च – होली / दोल जात्रा
21 मार्च – रमजान ईद
26 मार्च – श्री राम नवमी
31 मार्च – महावीर जयंती
RBI हॉलिडे लिस्ट
मार्च 2026
2
3
4
13
17
19
20
21
26
27
31
अगरतला
•
•
अहमदाबाद
•
•
•
•
आईजॉल
•
•
•
•
इंफाल
•
•
•
ईटानगर
•
•
कानपुर
•
•
•
•
•
•
कोच्ची
•
कोलकाता
•
•
•
•
कोहिमा
•
गंगटोक
•
•
•
गुवाहाटी
•
•
चंडीगढ़
•
•
•
चेन्नई
•
•
•
जम्मू
•
•
•
•
•
जयपुर
•
•
•
•
तिरुवनंतपुरम
•
•
देहरादून
•
•
•
•
नई दिल्ली
•
•
•
नागपुर
•
•
•
•
•
पटना
•
•
•
•
•
पणजी
•
•
•
बेंगलुरु
•
•
•
बेलापुर
•
•
•
•
•
भुवनेश्वर
•
•
•
भोपाल
•
•
•
•
मुंबई
•
•
•
•
•
रांची
•
•
•
•
•
रायपुर
•
•
•
लखनऊ
•
•
•
•
•
•
विजयवाड़ा
•
•
•
•
श्रीनगर
•
•
•
•
शिमला
•
•
शिलांग
•
•
हैदराबाद
•
•
•
•
मार्च में होने वाली राज्यों के मुताबिक बैंक हॉलिडे की पूरी लिस्ट