Bank Holiday on Lohri 2025: क्या बैंक सोमवार को बंद रहेंगे? दरअसल, सोमवार 13 जनवरी को लोहड़ी का त्योहार है। ऐसे में ज्यादातर लोगों के मन में कन्फ्यूजन है कि क्या बैंक लोहड़ी के कारण बंद रहेंगे। खासकर, पंजाब, जम्मू और हिमाचल प्रदेश में जहां लोहड़ी का त्योहार काफी उत्साह के साथ मनाया जाता है। RBI ने जनवरी 2025 के लिए बैंक हॉलिडे की लिस्ट जारी कर दी है। यहां जानें 13 जनवरी को बंद रहेंगे बैंक या नहीं?
सोमवार 13 जनवरी की है लोहड़ी
लोहड़ी उत्तर भारत, विशेष रूप से पंजाब और हरियाणा में फसल कटाई के उपलक्ष्य में मनाया जाने वाला प्रमुख त्योहार है। यह पर्व मकर संक्रांति से एक दिन पहले मनाया जाता है और अग्नि पूजा के साथ समाजिक और सांस्कृतिक एकता का प्रतीक है। लोहड़ी की रात परिवार और दोस्त अलाव के चारों ओर इकट्ठा होकर मूंगफली, रेवड़ी, गजक और तिल जैसे व्यंजनों का आनंद लेते हैं। पारंपरिक लोकगीतों और भांगड़ा-गिद्दा नृत्य से इस त्योहार की रौनक और बढ़ जाती है। यह दिन किसानों के लिए नई आशाओं और खुशहाली का संदेश लेकर आता है। इसा साल लोहड़ी कल सोमवार 13 जनवरी 2025 को है।
क्या लोहड़ी पर बंद रहेंगे बैंक?
लोहड़ी जो इस साल 13 जनवरी को है, उसे लेकर ज्यादातर लोग सोच रहे हैं कि बैंक बंद रहेंगे? तो इसका जवाब है नहीं। RBI के छुट्टियों के कैलंडर में सोमवार को लोहड़ी की छुट्टी नहीं है। सोमवार को सभी राज्यों में बैंक खुले रहेंगे।
जनवरी 2025 में बैंक हॉलिडे की लिस्ट
1 जनवरी: न्यू ईयर डे/लूसोंग/नमसूंग (बैंक बंद: आइजॉल, चेन्नई, गंगटोक, इंफाल, ईटानगर, कोहिमा, कोलकाता, शिलॉन्ग)
2 जनवरी: लूसोंग/नमसूंग/न्यू ईयर सेलिब्रेशन (बैंक बंद: आइजॉल, गंगटोक)
6 जनवरी: श्री गुरु गोबिंद सिंह जयंती (बैंक बंद: चंडीगढ़)
11 जनवरी: मिशनरी डे/इमोइनू ईराट्पा/दूसरा शनिवार (बैंक बंद: इंफाल, आइजॉल)
14 जनवरी: मकर संक्रांति/उत्तरायण पुण्यकाल/पोंगल/माघ संक्रांति/माघ बिहू/हजरत अली जयंती (बैंक बंद: अहमदाबाद, बेंगलुरु, भुवनेश्वर, चेन्नई, गंगटोक, गुवाहाटी, हैदराबाद, ईटानगर, कानपुर, लखनऊ)
15 जनवरी: तिरुवल्लुवर डे (बैंक बंद: चेन्नई)
16 जनवरी: उजावर तिरुनल (बैंक बंद: चेन्नई)
23 जनवरी: नेताजी सुभाष चंद्र बोस जयंती/वीर सुरेंद्र साईं जयंती (बैंक बंद: अगरतला, भुवनेश्वर, कोलकाता)
26 जनवरी: रविवार, गणतंत्र दिवस
ऑनलाइन बैंकिंग सर्विस मिलेंगी
बैंक हॉलिडे के दौरान भी ग्राहक ऑनलाइन बैंकिंग सर्विस का इस्तेमाल कर सकते हैं। बैंक की मोबाइल ऐप और वेबसाइट से फंड ट्रांसफर, बिल पेमेंट और अन्य सर्विस ली जा सकती हैं। कैश की जरूरत होने पर एटीएम से भी कैश निकाला जा सकता है।
RBI ने दिया छुट्टी का कारण