Bank Holiday on Mahavir Jayanti 31 March 2026: क्या कल 31 मार्च को महावीर जयंती के कारण बैंक, स्कूल, सरकारी दफ्तर बंद रहेंगे? ये सवाल देश के करोड़ों बैंक ग्राहकों के मन में है। कल मंगलवार महावीर जयंती के मौके पर देश के कई राज्यों में स्कूल, कॉलेज, बैंक और सरकारी दफ्तर बंद रहेंगे। यह जैन धर्म का प्रमुख त्योहार है, जिसे भगवान महावीर के जन्म दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस दिन को गजेटेड हॉलिडे माना जाता है, इसलिए ज्यादातर सरकारी दफ्तरों में छुट्टी रहती है।
कहां बंद रहेंगे स्कूल कॉलेज
दिल्ली, उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों में स्कूल और कॉलेज बंद रहने की उम्मीद है। हालांकि कुछ राज्यों में छुट्टी की तारीख में बदलाव भी किया गया है। मध्य प्रदेश और कर्नाटक के कुछ इलाकों में प्रशासन ने महावीर जयंती की छुट्टी 31 मार्च की बजाय 30 मार्च को घोषित की है। ऐसे में लोगों को अपने राज्य या जिले के हिसाब से छुट्टी की सही तारीख जरूर चेक कर लेनी चाहिए।
बैंकिंग सर्विस की बात करें तो 31 मार्च को अहमदाबाद, मुंबई, नागपुर, बेंगलुरु, चेन्नई, हैदराबाद, जयपुर, नई दिल्ली, कोलकाता, लखनऊ, पटना, रांची और रायपुर जैसे शहरों में बैंक बंद रहेंगे। पोस्ट ऑफिस भी इस दिन बंद रहेंगे। हालांकि ऑनलाइन बैंकिंग, यूपीआई और एटीएम जैसी सर्विस चालू रहेंगी, जिससे लोगों को जरूरी काम करने में परेशानी नहीं होगी।
शेयर बाजार 31 मार्च को रहेगा बंद
शेयर बाजार पर भी इसका असर पड़ेगा। 31 मार्च को NSE और BSE दोनों एक्सचेंज बंद रहेंगे, यानी इस दिन शेयर बाजार में कोई ट्रेडिंग नहीं होगी। इक्विटी, डेरिवेटिव्स और अन्य सभी सेगमेंट में कारोबार पूरी तरह बंद रहेगा।
मार्च में होने वाली राज्यों के मुताबिक बैंक हॉलिडे की पूरी लिस्ट