Bank Holiday on Monday 19 August Rakshabandhan: सोमवार 19 अगस्त 2024 को पूरे देश में रक्षाबंधन का त्योहार मनाया जाएगा। रक्षाबंधन के दिन बहनें अपने भाईयों की कलाई पर राखी बांधती है। हालांकि, ज्यादातर लोग सोच रहे होंगे कि रक्षाबंधन के दिन सभी राज्यों में बैंक बंद होंगे, लेकिन ऐसा नहीं है। बैंक सभी जगह बंद नहीं होंगे। ये एक गैजेट्ड छुट्टी नहीं है। यानी, बैंक कुछ राज्यों में रक्षाबंधन के दिन खुले होंगे और कुछ राज्यों में बंद रहेंगे।
दिल्ली में राखी के दिन खुलेंगे सभी बैंक
सोमवार को राखी के दिन दिल्ली में सभी पब्लिक और प्राइवेट सेक्टर बैंक खुलेंगे लेकिन वहीं यूपी में सभी बैंक बंद होंगे। सोमवार 19 अगस्त 2024 को त्रिपुरा, गुजरात, ओडिशा, उत्तराखंड, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और हिमाचल प्रदेश जैसे राज्यों में सभी पब्लिक और प्राइवेट सेक्टर बैंक बंद होंगे। यहां बैंकों की पूरी लिस्ट दी गई है, जहां बैंक खुले रहेंगे।
सोमवार 19 अगस्त को है रक्षाबंधन
19 अगस्त 2024 को रक्षाबंधन, झूलना पूर्णिमा और त्रिपुरा के महान राजा वीर बिक्रम किशोर माणिक्य बहादुर के जन्मदिन के मौके पर इन राज्यों में त्रिपुरा, गुजरात, ओडिशा, उत्तराखंड, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और हिमाचल प्रदेश में बैंक बंद रहेंगे। दिल्ली में बैंक खुले रहेंगे। यहां RBI की पूरी लिस्ट दी गई है।
अगस्त में बैंक छुट्टियों की पूरी लिस्ट: RBI
19 अगस्त: रक्षाबंधन के मौके पर कई शहरों में बैंक बंद रहेंगे।
20 अगस्त: श्री नारायण गुरु जयंती के मौके पर सभी शहरों में बैंक बंद रहेंगे।
25 अगस्त: रविवार की छुट्टी
26 अगस्त: जन्माष्टमी के मौके पर सभी शहरों में बैंक बंद रहेंगे।
31 अगस्त: चौथे शनिवार की छुट्टी
RBI की छुट्टियों की लिस्ट
अगस्त में छुट्टियों की लिस्ट