Get App

Bank Holiday: अगले हफ्ते सोमवार को बंद रहेंगे बैंक, जानें RBI ने क्यों दी है सभी बैंकों को छुट्टी

Bank Holiday on Janmashtami: अगले हफ्ते सोमवार को बैंक जन्माष्टमी के कारण बंद रहेंगे। सोमवार 26 अगस्त 2024 को जन्माष्टमी के मौके पर देश के ज्यादातर राज्यों में बैंक बंद रहने वाले हैं। जन्माष्टमी, भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव के रूप में मनाया जाता है। यह हिंदू धर्म के महत्वपूर्ण त्योहारों में से एक है

MoneyControl Newsअपडेटेड Aug 20, 2024 पर 4:16 PM
Bank Holiday: अगले हफ्ते सोमवार को बंद रहेंगे बैंक, जानें RBI ने क्यों दी है सभी बैंकों को छुट्टी
Bank Holiday: अगले हफ्ते सोमवार 26 अगस्त 2024 को जन्माष्टमी के मौके पर देश के ज्यादातर राज्यों में बैंक बंद रहने वाले हैं।

Bank Holiday on Janmashtami: अगले हफ्ते सोमवार को बैंक जन्माष्टमी के कारण बंद रहेंगे। सोमवार 26 अगस्त 2024 को जन्माष्टमी के मौके पर देश के ज्यादातर राज्यों में बैंक बंद रहने वाले हैं। जन्माष्टमी, भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव के रूप में मनाया जाता है। यह हिंदू धर्म के महत्वपूर्ण त्योहारों में से एक है। इस अवसर पर बैंक छुट्टी के कारण बैंकिंग सर्विस प्रभावित हो सकती हैं, इसलिए जिन लोगों को बैंक से जुड़े किसी भी तरह के काम करने हैं, उन्हें सलाह दी जाती है कि वे अपने काम शुक्रवार को ही निपटा लें। या फिर मंगलवार 27 अगस्त को निपटाएं। हालांकि, डिजिटल बैंकिंग सर्विस जैसे नेट बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग और एटीएम सेवाएं सामान्य रूप से जारी रहेंगी, जिससे ग्राहकों को दैनिक बैंकिंग कामों में परेशानी नहीं होगी।

जन्माष्टमी पर इन राज्यों में बंद रहेंगे बैंक

सोमवार 26 अगस्त 2024 को जन्माष्टमी के मौके पर भारत के कई शहरों में प्राइवेट और पब्लिक सेक्टर बैंक बंद रहेंगे। RBI की वेबसाइट के अनुसार यह छुट्टी नेगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट्स एक्ट के तहत घोषित की गई है। पूरे देश में बैंक बंद नहीं होंगे। सिर्फ कुछ राज्यों में बैंक बंद होंगे। इस लिस्ट में अहमदाबाद, भुवनेश्वर, चंडीगढ़, चेन्नई, देहरादून, गंगटोक, हैदराबाद (आंध्र प्रदेश और तेलंगाना), जयपुर, जम्मू, कानपुर, कोलकाता, लखनऊ, पटना, रायपुर, रांची, शिलॉन्ग, शिमला और श्रीनगर जैसे शहर शामिल हैं। यहां बैंक बंद रहेंगे। यदि आप इन शहरों में बैंकिंग से जुड़े काम करने की योजना बना रहे हैं, तो इसे ध्यान में रखकर अपनी बैंक के काम निपटाएं।

 

सब समाचार

+ और भी पढ़ें