Bank Holiday: सोमवार को बंद रहेंगे बैंक, जानिये RBI ने क्यों दी है 27 अक्टूबर की छुट्टी

Bank Holiday: देश में सोमवार को बैंक बंद रहने वाले हैं। देश में छठ का त्योहार लोग मना रहे हैं। छठ के कारण ही देश के कई राज्यों में बैंक बंद है। दरअसल, शनिवार से छठ का त्योहार शुरू हो गया है

अपडेटेड Oct 25, 2025 पर 3:05 PM
Bank Holiday: छठ पूजा सूर्य देव की उपासना का पवित्र त्योहार है, जो दीपावली के छह दिन बाद मनाया जाता है।

Bank Holiday:  देश में  सोमवार को बैंक बंद रहने वाले हैं। देश में छठ का त्योहार लोग मना रहे हैं। छठ के कारण ही देश के कई राज्यों में बैंक बंद है। दरअसल, शनिवार से छठ का त्योहार शुरू हो गया है। छठ का त्योहार चार दिन तक चलता है। ऐसे में बैंक कई राज्यो में 4 दिन बंद रहेंगे।

सोमवार 27 अक्टूबर को बंद रहेंगे बैंक

सोमवार 27 अक्टूबर को बैंक छठ के कारण कुछ राज्यों में बंद रहने वाले हैं। आज 25 अक्टूबर को महीने के चौथे शनिवार के कारण बंद रहै। रविवार को बैंक बंद रहेंगे। सोमवार को बैंक कुछ राज्यों में छठ के कारण बंद रहेगा। देश में बैंक पश्चिम बंगाल, बिहार और झारखंड में छठ पूजा के शाम की अर्घ्य के कारण बैंक बंद रहेगा।


छठ पूजा का त्योहार

छठ पूजा सूर्य देव की उपासना का पवित्र त्योहार है, जो दीपावली के छह दिन बाद मनाया जाता है। यह खासतौर पर बिहार, झारखंड और पूर्वी उत्तर प्रदेश में बड़े उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया जाता है। इस पर्व में लोग उगते और डूबते सूर्य को अर्घ्य देकर सूर्य भगवान और छठी मइया से अपने परिवार की खुशहाली, अच्छा स्वास्थ्य और लंबी उम्र की प्रार्थना करते हैं। यह व्रत चार दिन तक चलता है, जिसमें व्रती बहुत सख्त नियमों का पालन करता है।

अक्टूबर 2025 में बैंकों की छुट्टियों की पूरी लिस्ट

25 अक्टूबर - चौथा शनिवार

26 अक्टूबर - रविवार

27 अक्टूबर 2025

पश्चिम बंगाल, बिहार और झारखंड में छठ पूजा (शाम की अर्घ्य) के कारण बैंक बंद रहेंगे।

28 अक्टूबर 2025

बिहार और झारखंड में छठ पूजा (सुबह की अर्घ्य) पर बैंक की छुट्टी रहेगी।

31 अक्टूबर 2025

गुजरात में सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के उपलक्ष्य में बैंकों की छुट्टी होगी।

RBI की तरफ से अक्टूबर महीने की छुट्टी

अक्टूबर 2025 1 2 3 4 6 7 10 18 20 21 22 23 27 28 31
अगरतला
अहमदाबाद
आईजॉल
इंफाल
ईटानगर
कानपुर
कोच्‍ची
कोलकाता
कोहिमा
गंगटोक
गुवाहाटी
चंडीगढ़
चेन्‍नै
जम्मू
जयपुर
तिरुवनंतपुरम
देहरादून
नई दिल्‍ली
नागपुर
पटना
पणजी
बंगलूर
बेलापुर
भुवनेश्वर
भोपाल
मुंबई
राँची
रायपुर
लखनऊ
विजयवाड़ा
श्रीनगर
शिमला
शिलांग
हैदराबाद

बैंक छुट्टियों का कारण

छुट्टी का कारण तारीख (अक्टूबर का महीना)
नवरात्रि समाप्त/महा नवमी/दशहरा/आयुधपूजा, विजयदशमी/दुर्गा पूजा (दसाईं) 1
महात्मा गांधी जयंती/दशहरा/विजय दशमी/दशहरा/दुर्गा पूजा (दसाईं)/श्रीमंत शंकरदेव की जन्मोत्सव 2
दुर्गा पूजा (दसाईं) 3
दुर्गा पूजा (दसाईं) 4
लक्ष्मी पूजा 6
महर्षि वाल्मिकी की जयंती/कुमार पूर्णिमा 7
करवा चौथ 10
काति बीहु 18
दीपावली/नरक चतुर्दशी/काली पुजा 20
दिवाली अमावस्या (लक्ष्मी पूजन)/दीपावली/गोवर्धन पूजा 21
दिवाली (बलिप्रतिपदा)/विक्रम संवत नव वर्ष/गोवर्धन पूजा/बालिपद्यमी, लक्ष्मी पूजा (दीपावली) 22
भाई बीज/भैयादूज/चित्रगुप्त जयंती/लक्ष्मी पूजा (दीपावली)/भ्रातृद्वितिया/निंगोल चक्कौबा 23
छठ पूजा (सायं अर्ध्य) 27
छठ पूजा (प्रातः अर्ध्य) 28
सरदार वल्लभभाई पटेल जयंती 31


हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।