Bank Holiday: सोमवार 14 अक्टूबर 2024 को सिक्किम में सभी पब्लिक और प्राइवेट सेक्टर के बैंक बंद रहेंगे। यह छुट्टी दुर्गा पूजा और दशैन के मौके पर दी गई है। हालांकि, बाकी देश में सभी बैंक खुले रहेंगे और सामान्य कामकाज होगा। आरबीआई के अनुसार, सिर्फ सिक्किम में यह अवकाश मान्य होगा, जबकि अन्य राज्यों में बैंक अपनी सेवाएं देते रहेंगे। अगर आप सिक्किम में रहते हैं, तो ध्यान रखें कि बैंक बंद होंगे, लेकिन ऑनलाइन बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग और एटीएम सेवाएं चालू रहेंगी, ताकि आपको किसी तरह की परेशानी न हो।
