Get App

Bank Holiday: आज सोमवार को बंद रहेंगे बैंक, जानें RBI ने क्यों दी है 14 अक्टूबर की छुट्टी

Bank Holiday: सोमवार 14 अक्टूबर 2024 को सिक्किम में सभी पब्लिक और प्राइवेट सेक्टर के बैंक बंद रहेंगे। यह छुट्टी दुर्गा पूजा और दशैन के मौके पर दी गई है। हालांकि, बाकी देश में सभी बैंक खुले रहेंगे और सामान्य कामकाज होगा

MoneyControl Newsअपडेटेड Oct 14, 2024 पर 6:00 AM
Bank Holiday: आज सोमवार को बंद रहेंगे बैंक, जानें RBI ने क्यों दी है 14 अक्टूबर की छुट्टी
Bank Holiday: आज सोमवार को बैंक बंद रहने वाले हैं।

Bank Holiday: सोमवार 14 अक्टूबर 2024 को सिक्किम में सभी पब्लिक और प्राइवेट सेक्टर के बैंक बंद रहेंगे। यह छुट्टी दुर्गा पूजा और दशैन के मौके पर दी गई है। हालांकि, बाकी देश में सभी बैंक खुले रहेंगे और सामान्य कामकाज होगा। आरबीआई के अनुसार, सिर्फ सिक्किम में यह अवकाश मान्य होगा, जबकि अन्य राज्यों में बैंक अपनी सेवाएं देते रहेंगे। अगर आप सिक्किम में रहते हैं, तो ध्यान रखें कि बैंक बंद होंगे, लेकिन ऑनलाइन बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग और एटीएम सेवाएं चालू रहेंगी, ताकि आपको किसी तरह की परेशानी न हो।

बैंक की छुट्टियों की सूची:

14 अक्टूबर: दुर्गा पूजा (सिक्किम में बैंक बंद)

16 अक्टूबर: लक्ष्मी पूजा (कुछ राज्यों में)

अपना बैंकिंग काम समय पर निपटाने के लिए इन छुट्टियों का ध्यान रखें।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें