Ram Navami 2024: रामनवमी के कारण 17 अप्रैल को इन राज्यों में बंद रहेंगे बैंक, चेक करें छुट्टियों की लिस्ट

Ram Navami 2024: क्या कल राम नवमी पर बैंकों की छुट्टी है? राम नवमी पर देश के ज्यादातर राज्यों में बैंकों की छुट्टी होती है। हालांकि, ये बता दे कि छुट्टियां अलग-अलग राज्यों में त्योहारों के हिसाब से होती है

अपडेटेड Apr 16, 2024 पर 9:36 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Bank Holiday on Ram Navami: क्या कल राम नवमी पर बैंकों की छुट्टी है?

Ram Navami 2024: क्या कल राम नवमी पर बैंकों की छुट्टी है? राम नवमी पर देश के ज्यादातर राज्यों में बैंकों की छुट्टी होती है। हालांकि, ये बता दे कि छुट्टियां अलग-अलग राज्यों में त्योहारों के हिसाब से होती है। यहां आपको भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की छुट्टियों की लिस्ट दे रहे हैं, जिसमें बताया गया है कि रामनवमी पर कहां-कहां बैंक बंद रहेंगे।

राम नवमी 2024

देशभर में मनाई जाने वाली रामनवमी भगवान राम के जन्मोत्सव के तौर पर मनाई जाती है। राम नवमी के अवसर पर 17 अप्रैल को देश के अधिकांश राज्यों में बैंक बंद रहेंगे। हिंदू आस्था के अनुयायियों के लिए महत्वपूर्ण यह त्योहार चैत्र महीने के नौवें दिन पड़ता है, जो हिंदू चंद्र कैलेंडर का पहला महीना है। आरबीआई के आधिकारिक बैंक छुट्टी कैलेंडर के अनुसार बुधवार 17 अप्रैल को राम नवमी के कारण पब्लिक और प्राइवेट सेक्टर बैंक बंद रहेंगे।


राम नवमी पर बैंक छुट्टी की पूरी लिस्ट – शहरों के मुताबिक लिस्ट

राम नवमी के अवसर पर अहमदाबाद, बेलापुर, भोपाल, भुवनेश्वर, चंडीगढ़, देहरादून, गंगटोक, हैदराबाद (आंध्र प्रदेश और तेलंगाना), जयपुर, कानपुर, लखनऊ, मुंबई, नागपुर, पटना, रांची और शिमला में बैंक बंद रहेंगे। RBI अपनी आधिकारिक वेबसाइट https://www.rbi.org.in/ पर बैंक छुट्टियों की लिस्ट जारी करता है। छुट्टियों के कारण ग्राहक बैंक ब्रांच में जाकर पैसा निकालने और जमा करने का काम नहीं कर सकते हैं। हालांकि, कई बैंकिंग सर्विस आमतौर पर ऑनलाइन या मोबाइल बैंकिंग ऐप के माध्यम से की जा सकती है।

अप्रैल 2024 1 5 9 10 11 13 15 17 19 20
अगरतला
अहमदाबाद
आईजॉल
इंफाल
ईटानगर
कानपुर
कोच्‍ची
कोलकाता
गंगटोक
गुवाहाटी
चंडीगढ़
चेन्‍नै
जम्मू
जयपुर
तिरुवनंतपुरम
देहरादून
नई दिल्‍ली
नागपुर
पटना
पणजी
बंगलूर
बेलापुर
भुवनेश्वर
भोपाल
मुंबई
रांची
रायपुर
लखनऊ
श्रीनगर
शिमला
शिलांग
हैदराबाद - आन्ध्र प्रदेश
हैदराबाद - तेलंगाना

 

छुट्टियों की लिस्ट अप्रैल (तारीख)
बैंकों की सालाना अकाउंटिंग 1
बाबू जगजीवन राम जयंती/जुमात-उल-विदा 5
गुढी पाडवा/उगादि त्‍योहार/तेलुगु नव वर्ष दिवस/सजीबु नोंगमापनबा (चेईराओबा)/पहला नवरात्र 9
रमज़ान ईद (ईद-उल-फितर) 10
रमजान-ईद (ईद-उल-फितर) (पहला शवल) 11
बोहाग बीहु/चीरोबा/बैसाखी/बीजू महोत्सव 13
बोहाग बीहु/हिमाचल दिवस/शद सुक मिनसीयम 15
श्री राम नवमी (चैत दशई) 17
लोकसभा आम चुनाव 2024 19
गरिया पूजा 20

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।