Bank Holiday: क्या शनिवार 14 दिसंबर 2024 को बैंक खुले रहेंगे? चेक करें RBI की छुट्टियों की लिस्ट

Bank Holiday: क्या शनिवार को बैंक बंद रहेंगे? अगर आप कल बैंक जाने का प्लान कर रहे हैं तो पहले जान लें कि बैंक खुले होंगे या नहीं। शनिवार 14 दिसंबर 2024 को बैंक बंद रहेंगे क्योंकि यह महीने का दूसरा शनिवार है

अपडेटेड Dec 13, 2024 पर 7:35 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Bank Holiday:अगर आप शनिवार को बैंक जाने का प्लान कर रहे हैं तो पहले जान लें कि बैंक खुले होंगे या नहीं।

Bank Holiday: क्या शनिवार को बैंक बंद रहेंगे? अगर आप शनिवार को बैंक जाने का प्लान कर रहे हैं तो पहले जान लें कि बैंक खुले होंगे या नहीं। शनिवार 14 दिसंबर 2024 को बैंक बंद रहेंगे क्योंकि यह महीने का दूसरा शनिवार है। भारत में बैंकों के काम करने के टाइमटेबल के अनुसार दूसरे और चौथे शनिवार को बैंक बंद रहते हैं। महीने में पांच शनिवार होने पर बैंक पहले, तीसरे और पांचवें शनिवार को खुले रहते हैं, जब तक भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) कोई अलग से निर्देश जारी न कर दें।

बैंक छुट्टियों की जानकारी कैसे पाएं?

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) हर साल राज्यों के हिसाब से बैंक छुट्टियों की लिस्ट जारी करता है, जिसमें राष्ट्रीय और लोकल छुट्टियां शामिल होती हैं। बैंक ग्राहकों के लिए जरूरी है कि वह बैंक कैलेंडर के अनुसार अपने काम निपटाएं। इसलिए, अगर आप 14 दिसंबर 2024 को बैंक का काम निपटाना चाह रहे हैं तो किसी और दिन जाना बेहतर होगा।


दिसंबर 2024 में बैंक छुट्टियों की पूरी सूची

14 दिसंबर (शनिवार): दूसरा शनिवार

15 दिसंबर (रविवार): साप्ताहिक छुट्टी

18 दिसंबर (बुधवार): यू सोसो थाम की पुण्यतिथि के कारण शिलॉन्ग में बंद रहेंगे बैंक।

19 दिसंबर (गुरुवार): गोवा मुक्ति दिवस के कारण सिर्फ गोवा में बंद रहेंगे बैंक।

22 दिसंबर (रविवार): साप्ताहिक छुट्टी

24 दिसंबर (मंगलवार): क्रिसमस की पूर्व संध्या पर कोहिमा, आईजॉल में बंद रहेंगे बैंक।

25 दिसंबर (बुधवार): क्रिसमस के नेशनल हॉलिडे के कारण सभी राज्यों में बंद रहेंगे बैंक।

26 दिसंबर (गुरुवार): क्रिसमस उत्सव के कारण कुछ राज्यों में बंद रहेंगे बैंक।

27 दिसंबर (शुक्रवार): क्रिसमस उत्सव के कारण कुछ राज्यों में बंद रहेंगे बैंक।

28 दिसंबर (शनिवार): चौथा शनिवार

29 दिसंबर (रविवार): साप्ताहिक छुट्टी

30 दिसंबर (सोमवार): यू किआंग नांगबाह के कारण शिलॉन्ग में बंद रहेंगे बैंक।

31 दिसंबर (मंगलवार): न्यू ईयर ईव (कुछ राज्यों में लोकल छुट्टी के कारण बैंक बंद रहेंगे)

RBI की लिस्ट

दिसंबर 2024 3 12 18 19 24 25 26 27 30 31
अगरतला
अहमदाबाद
आईजॉल
इंफाल
ईटानगर
कानपुर
कोच्‍ची
कोलकाता
कोहिमा
गंगटोक
गुवाहाटी
चंडीगढ़
चेन्‍नै
जम्मू
जयपुर
तिरुवनंतपुरम
देहरादून
नई दिल्‍ली
नागपुर
पटना
पणजी
बंगलूर
बेलापुर
भुवनेश्वर
भोपाल
मुंबई
रांची
रायपुर
लखनऊ
श्रीनगर
शिमला
शिलांग
हैदराबाद - आन्ध्र प्रदेश
हैदराबाद - तेलंगाना

RBI ने बताया छुट्टी का कारण

छुट्टी का कारण दिन
सेंट फ्रांसिस जेवियर का पर्व 3
पा-तोगन नेंगमिंजा संगमा 12
यू सोसो थाम की पुण्यतिथि 18
गोवा मुक्ति दिवस 19
क्रिसमस की पूर्व संध्या 24
क्रिसमस 25
क्रिसमस उत्सव 26
क्रिसमस उत्सव 27
यू किआंग नांगबाह 30
नव वर्ष की पूर्व संध्या/लोसूंग/नामसूंग 31

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।