Bank Holiday: क्या शनिवार को बैंक बंद रहेंगे? अगर आप शनिवार को बैंक जाने का प्लान कर रहे हैं तो पहले जान लें कि बैंक खुले होंगे या नहीं। शनिवार 14 दिसंबर 2024 को बैंक बंद रहेंगे क्योंकि यह महीने का दूसरा शनिवार है। भारत में बैंकों के काम करने के टाइमटेबल के अनुसार दूसरे और चौथे शनिवार को बैंक बंद रहते हैं। महीने में पांच शनिवार होने पर बैंक पहले, तीसरे और पांचवें शनिवार को खुले रहते हैं, जब तक भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) कोई अलग से निर्देश जारी न कर दें।
