Get App

Bank Holiday: कल बंद रहेंगे बैंक, जानें RBI ने क्यों दी है 28 सितंबर की छुट्टी

Bank Holiday on Saturday: क्या आप कल शनिवार को ब्रांच जाकर अपना बैंक से जुड़ा काम निपटाने का प्लान कर रहे हैं। ये आपके लिए काम की खबर है। यदि आप इस शनिवार 28 सितंबर 2024 को अपने बैंक शाखा में किसी फाइनेंशियल ट्रांजेक्शन के लिए जाने की योजना बना रहे हैं

MoneyControl Newsअपडेटेड Sep 27, 2024 पर 12:57 PM
Bank Holiday: कल बंद रहेंगे बैंक, जानें RBI ने क्यों दी है 28 सितंबर की छुट्टी
Bank Holiday on Saturday: क्या आप कल शनिवार को ब्रांच जाकर अपना बैंक से जुड़ा काम निपटाने का प्लान कर रहे हैं।

Bank Holiday on Saturday: क्या आप कल शनिवार को ब्रांच जाकर अपना बैंक से जुड़ा काम निपटाने का प्लान कर रहे हैं। ये आपके लिए काम की खबर है। यदि आप इस शनिवार 28 सितंबर 2024 को अपने बैंक शाखा में किसी फाइनेंशियल ट्रांजेक्शन के लिए जाने की योजना बना रहे हैं, तो ध्यान दें कि इस दिन बैंक बंद रहेंगे। कल शनिवार महीने का चौथा शनिवार है। इस कारण बैंक की शाखाएं बंद रहती हैं।

शनिवार को बैंक होंगे बंद?

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के निर्देशों के अनुसार भारत में सभी बैंक दूसरे और चौथे शनिवार को बंद रहते हैं। इसके अलावा, रविवार और अन्य राष्ट्रीय या लोकल छुट्टी पर भी बैंक की सर्विस बंद नहीं होती है। RBI हर महीने राज्यवार बैंक छुट्टियों की लिस्ट जारी करता है। ताकि, ग्राहक अपने बैंक ले जुड़े कामों की योजना पहले से बना सकें। किसी भी तरह की परेशानी से बच सकें। इसलिए यदि आपको कोई जरूर बैंक का काम हो तो उसे आज निपटा लें। या सोमवार तक के लिए टाल दें। हालांकि, ऑनलाइन सर्विस मिलती रहेंगी।

28 सितंबर (चौथा शनिवार): हर महीने के चौथे शनिवार को सभी राज्यों में बैंक बंद रहते हैं, और इसी दिन बैंक बंद रहेंगे।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें