Get App

Bank Holiday: आज शनिवार 29 मार्च को बैंकों में होगी छुट्टी या खुलेंगी ब्रांच? चेक करें RBI की लिस्ट

Bank Holiday: भारत में बैंकों की छुट्टियां भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) और राज्य सरकारें तय करती हैं। कुछ छुट्टियां पूरे देश में मान्य होती हैं, तो कुछ राज्य या त्योहारों के हिसाब से अलग-अलग होती हैं। लेकिन सबसे ज्यादा कन्फ्यूजन शनिवार की छुट्टी को लेकर होती है, खासकर तब जब किसी महीने में पांच शनिवार होते हैं

MoneyControl Newsअपडेटेड Mar 29, 2025 पर 8:15 AM
Bank Holiday: आज शनिवार 29 मार्च को बैंकों में होगी छुट्टी या खुलेंगी ब्रांच? चेक करें RBI की लिस्ट
Bank Holiday: भारत में बैंकों की छुट्टियां भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) और राज्य सरकारें तय करती हैं।

Bank Holiday: भारत में बैंकों की छुट्टियां भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) और राज्य सरकारें तय करती हैं। कुछ छुट्टियां पूरे देश में मान्य होती हैं, तो कुछ राज्य या त्योहारों के हिसाब से अलग-अलग होती हैं। लेकिन सबसे ज्यादा कन्फ्यूजन शनिवार की छुट्टी को लेकर होती है, खासकर तब जब किसी महीने में पांच शनिवार होते हैं।

क्या 29 मार्च 2025 को बैंक बंद रहेंगे?

नहीं, बैंक खुले रहेंगे। दरअसल, आरबीआई के नियम के मुताबिक बैंक सिर्फ दूसरे और चौथे शनिवार को बंद रहते हैं। इसका मतलब यह है कि पहला, तीसरा और पांचवां शनिवार बैंक का वर्किंग डे होता है। चूंकि 29 मार्च 2025 को पांचवां शनिवार है, इसलिए इस दिन बैंक खुले रहेंगे और आप अपने बैंक से जुड़े काम निपटा सकते हैं।

अप्रैल 2025 में बैंक की छुट्टियां

सब समाचार

+ और भी पढ़ें