Bank Holidays March 2024: क्या आज शनिवार 30 मार्च 2024 को बंद रहेंगे बैंक? मार्च का महीना खत्म होने वाला है और आज महीने का पांचवां शनिवार है। भारत में बैंक राज्य के आधार पर राष्ट्रीय और पब्लिक हॉलिडे के कारण बंद रहते हैं। आरबीआई के दिशानिर्देशों के अनुसार भारत में बैंक महीने के रविवार, दूसरे और चौथे शनिवार को बंद रहते हैं। जबकि पहले, तीसरे और पांचवें शनिवार को बैंक सामान्य रूप से काम करते हैं। हालांकि, इस बार 31 मार्च 2024 को फाइनेंशियल ईयर क्लोजिंग के कारण बैंकों को 30 और 31 मार्च को खोलने के निर्देश RBI और भारत सरकार ने दिये हैं।
शनिवार को पब्लिक डीलिंग के लिए खुलेगा बैंक?
बहुत से लोग अपना बैंक का काम शनिवार को निपटाने के लिए रखते हैं क्योंकि ऑफिस के दिनों में सोमवार से शुक्रवर के बीच उनके लिए निकलना मुश्किल होता है। आपको बता दें कि आज शनिवार को बैंकों में काम होगा या नहीं? आज शनिवार 30 मार्च 2024 को बैंक खुले रहेंगे। ये मार्च महीने का पांचवां शनिवार है। महीने के पहले शनिवार के दिन बैंकों में कामकाज होता है। भारत सरकार और RBI ने भी बैंक शनिवार और रविवार खोलने के लिए कहा है।
Bank Holidays 2024 March: मार्च में बैंक छुट्टी की लिस्ट
30 मार्च - महीने का पांचवें शनिवार को देशभर में बैंकों में काम होगा।
31 मार्च - रविवार होने के कारण बैंकों की छुट्टी रहेगी।