Bank Holiday: कल शनिवार को बंद रहेंगे बैंक, जानिये RBI ने क्यों दी है 5 अप्रैल की छुट्टी

Bank Holiday: क्या कल शनिवार 5 अप्रैल 2025 को बैंक बंद रहेंगे? यहां ज्यादातर लोगों के मन में कन्फ्यूजन है कि शनिवार को बैंक बंद होंगे या नहीं। कल नवरात्रि की अष्टमी है और अप्रैल महीने का पहला शनिवार है

अपडेटेड Apr 04, 2025 पर 5:59 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Bank Holiday: शनिवार 5 अप्रैल को बंद रहेंगे बैंक।

Bank Holiday: क्या कल शनिवार 5 अप्रैल 2025 को बैंक बंद रहेंगे? यहां ज्यादातर लोगों के मन में कन्फ्यूजन है कि शनिवार को बैंक बंद होंगे या नहीं। कल नवरात्रि की अष्टमी है और अप्रैल महीने का पहला शनिवार है। इस कारण लोगों के मन में कन्फ्यूज है। आपको बता दें कल बैंक बंद रहेंगे। कल बैंक देश के एक राज्य में बंद रहने वाले हैं।

शनिवार 5 अप्रैल को बैंक होंगे बंद?

हर महीने के पहले शनिवार को बैंक बंद रहते हैं। 5 अप्रैल शनिवार अप्रैल महीने का पहला शनिवार है। शनिवार को बैंक तेलांगना में बंद रहेंगे। 5 अप्रैल को तेलांगना में बाबू जगजीवन राम जयंती मनाई जाएगी। जिसके कारण सिर्फ तेलांगना राज्य में बैंक बंद रहेंगे। बाकी, सभी राज्यों में बैंक खुले रहेंगे। बैंक महीने के पहले शनिवार को खुले रहते हैं।


अप्रैल 2025 में कब-कब बंद रहेंगे बैंक? यहां देखें पूरी लिस्ट

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) हर साल एक राज्य-विशेष बैंक छुट्टी कैलेंडर जारी करता है, जिसमें पूरे साल की आधिकारिक बैंक छुट्टियां दी होती हैं।इस महीने अलग-अलग राज्यों में महावीर जयंती, अंबेडकर जयंती, गुड फ्राइडे, बोहाग बिहू, बसवा जयंती और अक्षय तृतीया जैसे त्योहारों पर बैंक बंद रहेंगे। इसके अलावा, बाबू जगजीवन राम जयंती, सरहुल, तमिल न्यू ईयर, हिमाचल डे, विशु, चेइराओबा, गारिया पूजा, और परशुराम जयंती भी शामिल हैं।

अप्रैल 2025 में कब-कब बंद रहेंगे बैंक?

5 अप्रैल (शनिवार) – तेलंगाना में बैंक बंद रहेंगे, क्योंकि इस दिन बाबू जगजीवन राम जयंती मनाई जाएगी।

10 अप्रैल (गुरुवार) – गुजरात, महाराष्ट्र, कर्नाटक, तमिलनाडु, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल और तेलंगाना में महावीर जयंती के कारण बैंक बंद रहेंगे।

14 अप्रैल (सोमवार) – अंबेडकर जयंती और कुछ राज्यों के नए साल के पर्व (विशु, बिहू, तमिल न्यू ईयर) के कारण मिजोरम, मध्य प्रदेश, चंडीगढ़, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, दिल्ली, छत्तीसगढ़, मेघालय और हिमाचल प्रदेश में बैंक बंद रहेंगे।

15 अप्रैल (मंगलवार) – असम, पश्चिम बंगाल, अरुणाचल प्रदेश और हिमाचल प्रदेश में बंगाली न्यू ईयर, हिमाचल डे और बोहाग बिहू की वजह से बैंक बंद रहेंगे।

18 अप्रैल (शुक्रवार) – त्रिपुरा, असम, राजस्थान, जम्मू, हिमाचल प्रदेश और श्रीनगर में गुड फ्राइडे के कारण बैंक बंद रहेंगे।

21 अप्रैल (सोमवार) – त्रिपुरा में बैंक बंद रहेंगे। इस दिन गरिया पूजा, जो एक आदिवासी त्योहार है, मनाई जाएगी।

29 अप्रैल (मंगलवार) – हिमाचल प्रदेश में बैंक बंद रहेंगे, क्योंकि इस दिन भगवान परशुराम जयंती मनाई जाएगी।

30 अप्रैल (बुधवार) – कर्नाटक में बैंक बंद रहेंगे, क्योंकि इस दिन बसवा जयंती और अक्षय तृतीया का पर्व मनाया जाएगा।

RBI की हॉलिडे लिस्ट

अप्रैल 2025 1 5 10 14 15 16 18 21 29 30
अगरतला • • • •
अहमदाबाद • • • •
आईजॉल • •
इंफाल • • •
ईटानगर • • •
कानपुर • • • •
कोच्‍ची • • •
कोलकाता • • • • •
कोहिमा • •
गंगटोक • • •
गुवाहाटी • • • •
चंडीगढ़ • •
चेन्‍नै • • • •
जम्मू • •
जयपुर • • •
तिरुवनंतपुरम • • •
देहरादून • • •
नई दिल्‍ली • • •
नागपुर • • • •
पटना • • •
पणजी • • •
बंगलूर • • • • •
बेलापुर • • • •
भुवनेश्वर • • •
भोपाल • • •
मुंबई • • • •
राँची •• • • •
रायपुर • •
लखनऊ • • • •
श्रीनगर • •
शिमला • •
शिलांग •
हैदराबाद - आन्ध्र प्रदेश • • •
हैदराबाद - तेलंगाना • • • •

छुट्टी का कारण दिन
बैंकों द्वारा अपनी वार्षिक लेखाबंदी सुनिश्चित करना/सरहुल 1
बाबु जगजीवन राम जन्मदिवस 5
महावीर जन्म कल्याणक/महावीर जयंती 10
डॉ. बी. आर. अम्बेडकर जयंती/विशु/बीजू/बुइसु महोत्सव/महाविशुव संक्रांति/तमिल नववर्ष दिवस/बोहाग बीहु/चेईराओबा 14
बंगाली नव वर्ष दिवस/हिमाचल दिवस/बोहाग बिहु 15
बोहाग बीहु 16
गुड फ्राइडे 18
गरिया पूजा 21
भगवान श्री परशुराम जयंती 29
बसव जयंती/अक्षय तृतीया 30

 

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।