Bank Holiday on Saturday: क्या आज शनिवार 6 अप्रैल 2024 को बंद रहेंगे बैंक? अप्रैल का महीना शुरू हो चुका है और आज महीने का पहला शनिवार है। भारत में बैंक राज्य के आधार पर राष्ट्रीय और पब्लिक हॉलिडे के कारण बंद रहते हैं। आरबीआई के दिशानिर्देशों के अनुसार भारत में बैंक महीने के रविवार, दूसरे और चौथे शनिवार को बंद रहते हैं। जबकि पहले, तीसरे और पांचवें दिन बैंक सामान्य रूप से काम करते हैं। बहुत से लोग अपना बैंक का काम शनिवार को निपटाने के लिए रखते हैं क्योंकि ऑफिस के दिनों में सोमवार से शुक्रवर के बीच उनके लिए निकलना मुश्किल होता है।
