Get App

Bank Holiday: आज इन राज्यों में बुद्ध पूर्णिमा के कारण बंद रहेंगे बैंक, यहां होगा कामकाज, चेक करें RBI की छुट्टियों की लिस्ट

Bank Holidays on Thursday 23 May 2024: आज गुरुवार को देश के ज्यादातर राज्यों में बैंक रहने वाले हैं। देशभर में बुद्ध पूर्णिमा का त्योहार मनाया जा रहा है। इस कारण कई राज्यों में आज बैंक बंद रहने वाले हैं। बैंक सभी राज्यों में एक साथ बंद नहीं होंगे

MoneyControl Newsअपडेटेड May 23, 2024 पर 9:19 AM
Bank Holiday: आज इन राज्यों में बुद्ध पूर्णिमा के कारण बंद रहेंगे बैंक, यहां होगा कामकाज, चेक करें RBI की छुट्टियों की लिस्ट
Bank Holidays May 2024: गुरुवार को देश के ज्यादातर राज्यों में बैंक रहने वाले हैं

Bank Holidays on Thursday 23 May 2024: आज गुरुवार को देश के ज्यादातर राज्यों में बैंक रहने वाले हैं। देशभर में बुद्ध पूर्णिमा का त्योहार मनाया जा रहा है। इस कारण कई राज्यों में आज बैंक बंद रहने वाले हैं। बैंक सभी राज्यों में एक साथ बंद नहीं होंगे। जिन राज्यों में RBI ने छुट्टी जारी कर रखी है, सिर्फ वहीं बैंक बंद होंगे। बाकी, राज्यों में बैंक खुले रहेंगे। हालांकि, इस दौरान आप अपने बैंक से जुड़े काम डिजिटल बैंकिंग, मोबाइल, एटीएम और इंटरनेट के जरिए कर सकते हैं।

उन राज्यों की लिस्ट जहां गुरुवार को बंद रहेंगे बैंक

23 मई: बुद्ध पूर्णिमा

अगरतला, आइजोल, बेलापुर, भोपाल, चंडीगढ़, देहरादून, ईटानगर, जम्मू, कोलकाता, लखनऊ, मुंबई, नागपुर, नई दिल्ली, रायपुर, रांची, शिमला, श्रीनगर राज्यों में सभी बैंक बुद्ध पूर्णिमा अवकाश के अवसर पर बंद रहेंगे।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें