Bank Holiday: आंबेडकर जयंती और बैसाखी के कारण किन राज्यों में बंद रहेंगे बैंक? चेक करें RBI की हॉलिडे लिस्ट

Bank Holiday: आज मंगलवार 14 अप्रैल को ज्यादातर राज्यों में बैंक बंद रहेंगे। अगर आप भी बैंक जाकर अपना काम निपटाने का प्लान कर रहें हैं, तो जान लीजिए कि आपके राज्य में बैंक खुले हैं या नहीं। आज देशभर में आंबेडकर जयंती मनाई जाएगी

अपडेटेड Apr 14, 2026 पर 9:15 AM
Story continues below Advertisement
Bank Holiday: आज मंगलवार 14 अप्रैल को अंबेडकर जयंती के साथ-साथ बैसाखी, तमिल नववर्ष, बोहाग बिहू और महा विषु संक्रांति जैसे त्योहार मनाए जाएंगे।

Bank Holiday: आज मंगलवार 14 अप्रैल को ज्यादातर राज्यों में बैंक बंद रहेंगे। अगर आप भी बैंक जाकर अपना काम निपटाने का प्लान कर रहें हैं, तो जान लीजिए कि आपके राज्य में बैंक खुले हैं या नहीं। आज देशभर में आंबेडकर जयंती मनाई जाएगी। इसके अलावा बैसाखी, तमिल नववर्ष, बोहाग बिहू और महा विषु संक्रांति जैसे त्योहार मनाए जाएंगे, जिसके कारण ज्यादातर राज्यों में बैंक बंद रहने वाले हैं। चेक करें RBI की हॉलिडे लिस्ट।

आज 14 अप्रैल को क्या-क्या रहेगा बंद?

आंबेडकर जयंती के मौके पर देश के ज्यादातर सरकारी दफ्तर बंद रहेंगे। साथ ही बैंक, पोस्ट ऑफिस, कोर्ट, सरकारी स्कूल-कॉलेज और पब्लिक सेक्टर की कई सर्विस बंद रहेंगी। शेयर बाजार NSE और BSE में भी इस दिन कारोबार नहीं होगा। कई राज्यों जैसे उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, तमिलनाडु और तेलंगाना में इस दिन कई कार्यक्रम, रैलियां और समारोह आयोजित किए जाते हैं। वहीं, आज मंगलवार को प्राइवेट कंपनियां, दुकानें और जरूरी सर्विस जैसे हॉस्पिटल, मेडिकल स्टोर आदि खुले रहेंगे।


अप्रैल में बैंक हॉलिडे की लिस्ट

आज मंगलवार 14 अप्रैल को आंबेडकर जयंती के साथ-साथ बैसाखी, तमिल नववर्ष, बोहाग बिहू और महा विषु संक्रांति जैसे त्योहार मनाए जाएंगे। इस दिन देश के ज्यादातर राज्यों जैसे उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, गुजरात, बिहार, तमिलनाडु, कर्नाटक और पश्चिम बंगाल में बैंक बंद रहेंगे।

बुधवार 15 अप्रैल को बंगाली नववर्ष, बोहाग बिहू और विषु के कारण असम, पश्चिम बंगाल, त्रिपुरा, केरल और कुछ अन्य राज्यों में बैंक बंद रहेंगे।

गुरुवार 16 अप्रैल गुरुवार को भी असम में बोहाग बिहू के चलते बैंक बंद रहने वाले हैं।

बैंक छुट्टियों के दौरान शाखाएं बंद रहती हैं, लेकिन ग्राहकों को घबराने की जरूरत नहीं है। डिजिटल बैंकिंग सर्विस जैसे इंटरनेट बैंकिंग, UPI, मोबाइल बैंकिंग और ATM से पैसे निकाल सकते हैं। हालांकि, चेक क्लियरेंस, पासबुक अपडेट या कैश डिपॉजिट जैसे कामों के लिए ब्रांच खुलने का इंतजार करना होगा।

RBI की हॉलिडे लिस्ट

अप्रैल 2026 1 2 3 9 13 14 15 16 20 21
अगरतला
अहमदाबाद
आईजॉल
इंफाल
ईटानगर
कानपुर
कोच्‍ची
कोलकाता
कोहिमा
गंगटोक
गुवाहाटी
चंडीगढ़
चेन्‍नै
जम्मू
जयपुर
तिरुवनंतपुरम
देहरादून
नई दिल्‍ली
नागपुर
पटना
पणजी
बेंगलुरु
बेलापुर
भुवनेश्वर
भोपाल
मुंबई
रांची
रायपुर
लखनऊ
विजयवाड़ा
श्रीनगर
शिमला
शिलांग
हैदराबाद

 

छुट्टी का कारण अप्रैल महीने की तारीख
बैंकों कों अपनी वार्षिक लेखाबंदी के लिए 1
पुण्य गुरुवार 2
गुड फ्रायडे 3
General Election to Kerala Legislative Assembly 2026 9
Shad Suk Mynsiem 13
डॉ बाबासाहेब आंबेडकर जयंती/ महाबिषुब संक्रांति/बीजू/बुइसु महोत्सव/तमिल नववर्ष दिवस/बोहाग बिहु/चेईराओबा/बैसाखी 14
बंगाली नव वर्ष दिवस/बोहाग बिहु/ विशु/हिमाचल दिवस 15
बोहाग बिहु 16
बसव जयंती/अक्षय तृतीया 20
गरिया पूजा 21

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।