Get App

Bank Holiday: आंबेडकर जयंती और बैसाखी के कारण किन राज्यों में बंद रहेंगे बैंक? चेक करें RBI की हॉलिडे लिस्ट

Bank Holiday: आज मंगलवार 14 अप्रैल को ज्यादातर राज्यों में बैंक बंद रहेंगे। अगर आप भी बैंक जाकर अपना काम निपटाने का प्लान कर रहें हैं, तो जान लीजिए कि आपके राज्य में बैंक खुले हैं या नहीं। आज देशभर में आंबेडकर जयंती मनाई जाएगी

MoneyControl Newsअपडेटेड Apr 14, 2026 पर 9:15 AM
Bank Holiday: आंबेडकर जयंती और बैसाखी के कारण किन राज्यों में बंद रहेंगे बैंक? चेक करें RBI की हॉलिडे लिस्ट
Bank Holiday: आज मंगलवार 14 अप्रैल को अंबेडकर जयंती के साथ-साथ बैसाखी, तमिल नववर्ष, बोहाग बिहू और महा विषु संक्रांति जैसे त्योहार मनाए जाएंगे।

Bank Holiday: आज मंगलवार 14 अप्रैल को ज्यादातर राज्यों में बैंक बंद रहेंगे। अगर आप भी बैंक जाकर अपना काम निपटाने का प्लान कर रहें हैं, तो जान लीजिए कि आपके राज्य में बैंक खुले हैं या नहीं। आज देशभर में आंबेडकर जयंती मनाई जाएगी। इसके अलावा बैसाखी, तमिल नववर्ष, बोहाग बिहू और महा विषु संक्रांति जैसे त्योहार मनाए जाएंगे, जिसके कारण ज्यादातर राज्यों में बैंक बंद रहने वाले हैं। चेक करें RBI की हॉलिडे लिस्ट।

आज 14 अप्रैल को क्या-क्या रहेगा बंद?

आंबेडकर जयंती के मौके पर देश के ज्यादातर सरकारी दफ्तर बंद रहेंगे। साथ ही बैंक, पोस्ट ऑफिस, कोर्ट, सरकारी स्कूल-कॉलेज और पब्लिक सेक्टर की कई सर्विस बंद रहेंगी। शेयर बाजार NSE और BSE में भी इस दिन कारोबार नहीं होगा। कई राज्यों जैसे उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, तमिलनाडु और तेलंगाना में इस दिन कई कार्यक्रम, रैलियां और समारोह आयोजित किए जाते हैं। वहीं, आज मंगलवार को प्राइवेट कंपनियां, दुकानें और जरूरी सर्विस जैसे हॉस्पिटल, मेडिकल स्टोर आदि खुले रहेंगे।

अप्रैल में बैंक हॉलिडे की लिस्ट

सब समाचार

+ और भी पढ़ें