Bank Holiday: आज बुधवार 15 अप्रैल को देश के कई राज्यों में बैंक बंद रहने वाले हैं। देश के ज्यादातर राज्यों में कई लोकल त्योहार हैं जिनके कारण बैंक बंद हैं। आज बंगाली नववर्ष (पोइला बोइशाख), बोहाग बिहू, विषु और हिमाचल दिवस है, जिनके कारण बैंक ब्रांच बंद रहेंगी। यहां जानिये RBI ने क्यों दी है बैंकों को 15 अप्रैल की छुट्टी। जानिये आज किन राज्यों में बैंक बंद रहेंगे और किन शहरों में बैंक खुलेंगे।
बुधवार 15 अप्रैल को बंद रहेंगे बैंक
आज बुधवार 15 अप्रैल को पश्चिम बंगाल, असम, अरुणाचल प्रदेश, त्रिपुरा, केरल और हिमाचल प्रदेश में बैंक बंद रहेंगे। कोलकाता, गुवाहाटी, अगरतला, कोच्चि और शिमला जैसे शहरों में भी बैंकिंग सर्विस नहीं मिलेंगी। बाकी सभी राज्यों जैसे दिल्ली, यूपी, महाराष्ट्र, राजस्थान, मध्यप्रदेश में बैंक खुलेंगे।
अप्रैल महीने की छुट्टियों की पूरी लिस्ट
अप्रैल में अलग-अलग त्योहारों के कारण राज्यों में बैंकों की छुट्टियां रहेंगी। 15 अप्रैल को पोइला बोइशाख, बोहाग बिहू, विषु और हिमाचल दिवस के कारण देश के कई शहरों में बैंक बंद रहेंगे। इनमें अगरतला, मुंबई, कोलकाता, चेन्नई, लखनऊ, पटना, गुवाहाटी, कोच्चि, हैदराबाद, शिमला समेत कई शहर शामिल हैं।
इसके बाद 16 अप्रैल गुरुवार को भी बोहाग बिहू के चलते कुछ राज्यों में बैंक बंद रहेंगे। इस दिन ईटानगर, कोच्चि, कोलकाता और तिरुवनंतपुरम जैसे शहरों में बैंकिंग सर्विस ब्रांच लेवल पर नहीं मिलेगी। वहीं रविवार 19 अप्रैल को पूरे देश में वीकेंड की वजह से बैंक बंद रहेंगे।
हालांकि, ग्राहकों को ज्यादा परेशानी नहीं होगी क्योंकि ऑनलाइन बैंकिंग सर्विस जारी रहेंगी। UPI, एटीएम, मोबाइल बैंकिंग और इंटरनेट बैंकिंग के जरिए लोग अपने जरूरी काम आसानी से कर सकेंगे। इसलिए अगर आपको बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम है, तो पहले से प्लान करना बेहतर रहेगा।
RBI की अप्रैल महीने की हॉलिडे लिस्ट