Bank Holiday: मई की शुरुआत में लगातार छुट्टियों के चलते लोगों के मन में यह सवाल बना हुआ है कि क्या 2 मई शनिवार को बैंक बंद रहेंगे? दरअसल, 1 मई को लेबर की वजह से कई राज्यों में बैंक बंद थे, ऐसे में अगला दिन यानी शनिवार को लेकर कन्फ्यूजन बना हुआ है। क्योंकि ज्यादातर लोगों को मानना था कि ये लॉन्ग वीकेंड है। लेकिन बैंक कर्मचारियों के लिए लॉन्ग वीकेंड नहीं है।
क्या कल 2 मई को बंद रहेंगे बैंक
कल 2 मई 2026 को बैंक बंद नहीं रहेंगे। यह महीने का पहला शनिवार है, और भारत में बैंक केवल दूसरे और चौथे शनिवार को ही बंद होते हैं। इसलिए इस दिन देशभर में बैंक सामान्य रूप से खुले रहेंगे और सभी बैंकिंग सेवाएं जारी रहेंगी।
मई में कब-कब रहेंगे बैंक बंद?
मई 2026 में बैंकों की छुट्टियां अलग-अलग कारणों से पड़ रही हैं। महीने की शुरुआत 1 मई को Labour Day की छुट्टी से हुई। इसके बाद हर रविवार (3, 10, 17, 24 और 31 मई) को पूरे देश में बैंक बंद रहेंगे। 9 मई को दूसरा शनिवार और Rabindranath Tagore जयंती की वजह से भी बैंक नहीं खुलेंगे, वहीं 23 मई को चौथे शनिवार का अवकाश रहेगा।
इसके अलावा कुछ खास तारीखों पर राज्य के हिसाब से छुट्टियां रहेंगी। 16 मई को कुछ जगहों पर राज्य दिवस मनाया जाएगा, 26 मई को Kazi Nazrul Islam जयंती पर बैंक बंद रह सकते हैं और 27-28 मई को Eid al-Adha के कारण ज्यादातर राज्यों में बैंक बंद रहेंगे। हालांकि 4 मई को चुनाव नतीजों के बावजूद बैंक खुले हैं, लेकिन आगे आने वाली छुट्टियों को देखते हुए जरूरी बैंकिंग काम पहले ही निपटा लेना समझदारी होगी।
किस राज्य में कब-कब बंद रहेंगे बैंक - RBI की बैंक हॉलिडे लिस्ट