Bank Holiday: कल बुधवार को भी बंद रहेंगे बैंक, जानिये RBI ने क्यों दी है 15 अप्रैल की छुट्टी

Bank Holiday: कल 15 अप्रैल को फिर बैंक बंद रहने वाले हैं। आज मंगलवार को ज्यादातर राज्यों में बैंक बंद है। अब कल बुधवार को भी बैंक बंद रहने वाले हैं। जानिये RBI ने क्यों दी है कल की छु्ट्टी

अपडेटेड Apr 14, 2026 पर 11:04 AM
Story continues below Advertisement
Bank Holiday: कल बुधवार 15 मार्च को बंद रहेंगे बैंक।

Bank Holiday: कल 15 अप्रैल को फिर बैंक बंद रहने वाले हैं। आज ज्यादातर राज्यों में डॉ बाबासाहेब अंबेडकर जयंती, महाबिषु संक्रांति, बीजू, तमिल नववर्ष दिवस, बोहाग बिहु, चेईराओबा और बैसाखी जैसे त्योहारों के कारण बैंक बंद है। अब कल बुधवार को भी देश के ज्यादातर राज्यों में बैंक ब्रांच नहीं खुलेंगी। अगर आप भी कल बैंक ब्रांच जाकर अपना चेक, ड्राफ्ट, कैश जमा करने जैसे काम करने का प्लान कर रहे हैं, तो पहले जान लें कि आपके राज्य में बैंक खुले हैं या नहीं। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने अलग-अलग राज्यों में लोकल त्योहारों के कारण बैंकों को छुट्टी दी है।

कल बुधवार 15 अप्रैल को बंद रहेंगे बैंक

15 अप्रैल को त्रिपुरा, असम, अरुणाचल प्रदेश, केरल, पश्चिम बंगाल और हिमाचल प्रदेश में नववर्ष और अन्य त्योहारों के कारण बैंक बंद रहेंगे। बंगाली नववर्ष (पोइला बोइशाख), बोहाग बिहू और विषु देश के अलग-अलग राज्यों में मनाएं जाने वाले त्योहार हैं। ये त्योहार नए साल और फसल के आगमन की वजह से मनाए जाते हैं। पश्चिम बंगाल में बंगाली नववर्ष के दिन लोग नए कपड़े पहनकर शुभ शुरुआत करते हैं। असम में बोहाग बिहू खेती और खुशहाली का त्योहार है।


आज मंगलवार 14 अप्रैल को कई राज्यों में बंद है बैंक

मंगलवार 14 अप्रैल को बैंक डॉ बाबासाहेब अंबेडकर जयंती, महाबिषुब संक्रांति, बीजू, बुइसु महोत्सव, तमिल नववर्ष दिवस, बोहाग बिहु, चेईराओबा और बैसाखी के कारण ज्यादातर सभी राज्यों में बंद रहने वाले हैं। आज बैंक गुजरात, असम, यूपी, केरल, कोलकाता, जम्मू, राजस्थान, उत्तराखंड, महाराष्ट्र, बिहार, गोवा, कर्नाटक, हैदराबाद आदि राज्यों में बंद हैं।

अप्रैल महीने में 16 अप्रैल को बिहू, 20 अप्रैल को कर्नाटक में बसवा जयंती और अक्षय तृतीया, और 21 अप्रैल को त्रिपुरा में गरिया पूजा के कारण बैंकिंग सर्विस पर असर पड़ेगा।

RBI की अप्रैल महीने की हॉलिडे लिस्ट

अप्रैल 2026 1 2 3 9 13 14 15 16 20 21
अगरतला
अहमदाबाद
आईजॉल
इंफाल
ईटानगर
कानपुर
कोच्‍ची
कोलकाता
कोहिमा
गंगटोक
गुवाहाटी
चंडीगढ़
चेन्‍नै
जम्मू
जयपुर
तिरुवनंतपुरम
देहरादून
नई दिल्‍ली
नागपुर
पटना
पणजी
बेंगलुरु
बेलापुर
भुवनेश्वर
भोपाल
मुंबई
रांची
रायपुर
लखनऊ
विजयवाड़ा
श्रीनगर
शिमला
शिलांग
हैदराबाद

छुट्टी का कारण अप्रैल महीने की तारीख
बैंकों कों अपनी वार्षिक लेखाबंदी के लिए 1
पुण्य गुरुवार 2
गुड फ्रायडे 3
General Election to Kerala Legislative Assembly 2026 9
Shad Suk Mynsiem 13
डॉ बाबासाहेब आंबेडकर जयंती/ महाबिषुब संक्रांति/बीजू/बुइसु महोत्सव/तमिल नववर्ष दिवस/बोहाग बिहु/चेईराओबा/बैसाखी 14
बंगाली नव वर्ष दिवस/बोहाग बिहु/ विशु/हिमाचल दिवस 15
बोहाग बिहु 16
बसव जयंती/अक्षय तृतीया 20
गरिया पूजा 21

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।