Bank Holiday: कल बुधवार 22 अक्टूबर को इन राज्यों में बंद रहेंगे बैंक, जानिये RBI ने क्यों दी है छुट्टी

Bank Holiday on Wednesday 22 October 2025: कल बुधवार 22 दिसंबर को देश के कुछ राज्यों में बैंक बंद रहने वाले हैं। RBI ने गोवर्धन पूजा के कारण बैंको को बंद रखा है। हालांकि, देश के कुछ राज्यों में आज 21 अक्टूबर के को भी गोवर्धन पूजा के कारण कई राज्यों में बैंक बंद रहे

अपडेटेड Oct 21, 2025 पर 5:24 PM
Story continues below Advertisement
Bank Holiday: कल बुधवार को गोवर्धन पूजा के कारण बंद रहेंगे बैंक।

Bank Holiday on Wednesday 22 October 2025: कल बुधवार 22 दिसंबर को देश के कुछ राज्यों में बैंक बंद रहने वाले हैं। RBI ने गोवर्धन पूजा के कारण बैंको को बंद रखा है। हालांकि, देश के कुछ राज्यों में आज 21 अक्टूबर के को भी गोवर्धन पूजा के कारण कई राज्यों में बैंक बंद रहे। इस लिस्ट में मुंबई, नागपुर, बेलापुर, भोपाल, रायपुर, गुवाहाटी, श्रीनगर, जम्मू, गंगटोक और इंफाल जैसे राज्य शामिल हैं।

कल बुधवार 22 अक्टूबर को बैंक दिवाली, बलिप्रतिपदा, विक्रम संवत नव वर्ष, गोवर्धन पूजा और लक्ष्मी पूजा के कारण कई राज्यों में बंद है। दिवाली, बलिप्रतिपदा, विक्रम संवत नव वर्ष, गोवर्धन पूजा और लक्ष्मी पूजा (दीपावली) भारत के प्रमुख और शुभ पर्व हैं। दीपावली के अगले दिन गोवर्धन पूजा और बलिप्रतिपदा मनाई जाती है। इस दिन भगवान श्रीकृष्ण के गोवर्धन पर्वत उठाने की कथा याद की जाती है। वहीं, बलिप्रतिपदा के दिन राजा बलि और भगवान विष्णु की पूजा की जाती है, जो त्याग और भक्ति का संदेश देती है। गुजरात और कुछ अन्य राज्यों में यह दिन विक्रम संवत नव वर्ष के रूप में मनाया जाता है।

अक्टूबर 2025 में बैंकों की छुट्टियों की पूरी लिस्ट


 

21 अक्टूबर 2025

महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, ओडिशा, सिक्किम, मणिपुर, जम्मू और श्रीनगर में दिवाली अमावस्या, लक्ष्मी पूजन और गोवर्धन पूजा के कारण बैंकों की छुट्टी होगी।

22 अक्टूबर 2025

गुजरात, महाराष्ट्र, कर्नाटक, उत्तराखंड, सिक्किम, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और बिहार में दिवाली, विक्रम संवत नया साल, गोवर्धन पूजा और बलिप्रतिपदा पर बैंक बंद रहेंगे।

23 अक्टूबर 2025

गुजरात, सिक्किम, मणिपुर, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल और हिमाचल प्रदेश में भाई दूज, चित्रगुप्त जयंती, लक्ष्मी पूजा, भ्रातृद्वितीया और निंगोल चकौबा के अवसर पर बैंक बंद रहेंगे।

25 अक्टूबर - चौथा शनिवार

26 अक्टूबर - रविवार

27 अक्टूबर 2025

पश्चिम बंगाल, बिहार और झारखंड में छठ पूजा (शाम की अर्घ्य) के कारण बैंक बंद रहेंगे।

28 अक्टूबर 2025

बिहार और झारखंड में छठ पूजा (सुबह की अर्घ्य) पर बैंक की छुट्टी रहेगी।

31 अक्टूबर 2025

गुजरात में सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के उपलक्ष्य में बैंकों की छुट्टी होगी।

अक्टूबर 2025 का महीना बैंकिंग कामकाज के लिहाज से काफी बिजी रहने वाला है क्योंकि इस महीने में छुट्टियां सबसे ज्यादा है। ऐसे में ग्राहकों को सलाह दी जाती है कि वे पहले से अपने बैंकिंग काम निपटा लें। हालांकि, डिजिटल और ऑनलाइन ट्रांजेक्शन सर्विस हर समय मिलेंगी।

RBI की तरफ से अक्टूबर महीने की छुट्टी

अक्टूबर 2025 1 2 3 4 6 7 10 18 20 21 22 23 27 28 31
अगरतला
अहमदाबाद
आईजॉल
इंफाल
ईटानगर
कानपुर
कोच्‍ची
कोलकाता
कोहिमा
गंगटोक
गुवाहाटी
चंडीगढ़
चेन्‍नै
जम्मू
जयपुर
तिरुवनंतपुरम
देहरादून
नई दिल्‍ली
नागपुर
पटना
पणजी
बंगलूर
बेलापुर
भुवनेश्वर
भोपाल
मुंबई
राँची
रायपुर
लखनऊ
विजयवाड़ा
श्रीनगर
शिमला
शिलांग
हैदराबाद

बैंक छुट्टियों का कारण

छुट्टी का कारण तारीख (अक्टूबर का महीना)
नवरात्रि समाप्त/महा नवमी/दशहरा/आयुधपूजा, विजयदशमी/दुर्गा पूजा (दसाईं) 1
महात्मा गांधी जयंती/दशहरा/विजय दशमी/दशहरा/दुर्गा पूजा (दसाईं)/श्रीमंत शंकरदेव की जन्मोत्सव 2
दुर्गा पूजा (दसाईं) 3
दुर्गा पूजा (दसाईं) 4
लक्ष्मी पूजा 6
महर्षि वाल्मिकी की जयंती/कुमार पूर्णिमा 7
करवा चौथ 10
काति बीहु 18
दीपावली/नरक चतुर्दशी/काली पुजा 20
दिवाली अमावस्या (लक्ष्मी पूजन)/दीपावली/गोवर्धन पूजा 21
दिवाली (बलिप्रतिपदा)/विक्रम संवत नव वर्ष/गोवर्धन पूजा/बालिपद्यमी, लक्ष्मी पूजा (दीपावली) 22
भाई बीज/भैयादूज/चित्रगुप्त जयंती/लक्ष्मी पूजा (दीपावली)/भ्रातृद्वितिया/निंगोल चक्कौबा 23
छठ पूजा (सायं अर्ध्य) 27
छठ पूजा (प्रातः अर्ध्य) 28
सरदार वल्लभभाई पटेल जयंती 31

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।