Bank Holiday: कल 1 जनवरी 2025 को बंद रहेंगे बैंक, जानें RBI ने क्यों दी है बुधवार 1 जनवरी 2025 की छुट्टी

Bank Holiday: 2024 का साल खत्म होने को है और 2025 की शुरुआत के साथ कई बदलाव लोगों के जीवन पर असर डालने वाले हैं। इनमें से एक सवाल यह है कि क्या 1 जनवरी 2025 को बैंकों में छुट्टी होगी

अपडेटेड Dec 31, 2024 पर 6:01 AM
Story continues below Advertisement
Bank Holiday: क्या 1 जनवरी 2025 को बैंकों में छुट्टी होगी।

Bank Holiday: 2024 का साल खत्म होने को है और 2025 की शुरुआत के साथ कई बदलाव लोगों के जीवन पर असर डालने वाले हैं। इनमें से एक सवाल यह है कि क्या 1 जनवरी 2025 को बैंकों में छुट्टी होगी। हालांकि, रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने 2025 के लिए अपनी आधिकारिक छुट्टियों की लिस्ट अभी जारी नहीं की है, जिससे लोगों के बीच कन्फ्यूजन बना हुआ है।

बुधवार 1 जनवरी 2025 को बंद रहेंगे बैंक

1 जनवरी 2025 बुधवार को नए साल के मौके पर देश के ज्यादातर राज्यों में बैंक बंद रहेंगे। हालांकि, भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने 2025 का आधिकारिक छुट्टियों का कैलेंडर कैलेंडर जारी नहीं किया है, लेकिन 1 जनवरी 2025 की छुट्टी गैजेटेड हॉलिडे नहीं है। ये एक रजिस्टर छुट्टी है। यानी, पूरे देश में बैंक बंद नहीं रहने वाले हैं। 1 जनवरी 2025 को अधिकांश राज्यों में बैंकों में छुट्टी होने की उम्मीद है। यह 2024 की RBI की छुट्टियों की सूची के अनुसार तय होता है, जिसमें आइजोल, चेन्नई, गंगटोक, इंफाल, ईटानगर, कोहिमा, कोलकाता शामिल है। इसलिए सभी राज्यों में बैंकों का बंद रहना तय नहीं है।


ऑनलाइन सर्विस रहेंगी एक्टिव

यदि बैंक बंद भी रहते हैं, तो ग्राहकों के लिए राहत की बात यह है कि बैंक की ऑनलाइन और मोबाइल बैंकिंग सेवाएं चालू रहेंगी। ग्राहक इन सेवाओं का उपयोग करके लेन-देन कर सकते हैं। इसके अलावा, एटीएम सेवाएं भी हमेशा की तरह उपलब्ध रहेंगी। छुट्टियों के दौरान कैश या अन्य बैंकिंग जरूरतों के लिए बैंक ऑनलाइन सर्विस या मोबाइल बैंकिंग ऐप्स का इस्तेमाल कर सकते हैं। ग्राहक एटीएम के माध्यम से भी कैश निकाल सकते हैं।

31 दिसंबर को इन राज्यों में बंद रहेंगे बैंक

इसके अलावा मिज़ोरम और सिक्किम में 31 दिसंबर 2024 को न्यू ईयर ईव के अवसर पर बैंक बंद रहेंगे। ग्राहकों को सलाह दी जाती है कि वे अपने बैंक की स्थानीय शाखा से संपर्क कर छुट्टियों की जानकारी प्राप्त करें और अपने कामों को निपटाने की योजना पहले से बनाएं।

जनवरी 2025 की छुट्टियों की लिस्ट

1 जनवरी 2025 (बुधवार): न्यू ईयर डे — देश के कुछ राज्यों में बंद रहेंगे बैंक।

5 जनवरी 2025 (रविवार): साप्ताहिक अवकाश

6 जनवरी 2025 (सोमवार): गुरु गोबिंद सिंह जयंती — चंडीगढ़, हरियाणा

11 जनवरी 2025 (शनिवार): दूसरा शनिवार और मिशनरी डे — मिजोरम के अलावा देश के सभी राज्यों में बैंक बंद रहेंगे।

12 जनवरी 2025 (रविवार): साप्ताहिक अवकाश और स्वामी विवेकानंद जयंती — पश्चिम बंगाल

13 जनवरी 2025 (सोमवार): लोहड़ी — पंजाब, जम्मू, हिमाचल प्रदेश

14 जनवरी 2025 (मंगलवार): संक्रांति (कई राज्यों में) और पोंगल — तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश

15 जनवरी 2025 (बुधवार): तिरुवल्लुवर डे — तमिलनाडु और तुसु पूजा — पश्चिम बंगाल, असम

19 जनवरी 2025 (रविवार): साप्ताहिक अवकाश

23 जनवरी 2025 (गुरुवार): नेताजी सुभाष चंद्र बोस जयंती — ओडिशा, त्रिपुरा, पश्चिम बंगाल

24 जनवरी 2025 (शनिवार): चौथा शनिवार

26 जनवरी 2025 (रविवार): गणतंत्र दिवस — पूरे भारत में

30 जनवरी 2025 (गुरुवार): सोनम लोसर — सिक्किम

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।