Bank Holiday: 2024 का साल खत्म होने को है और 2025 की शुरुआत के साथ कई बदलाव लोगों के जीवन पर असर डालने वाले हैं। इनमें से एक सवाल यह है कि क्या 1 जनवरी 2025 को बैंकों में छुट्टी होगी। हालांकि, रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने 2025 के लिए अपनी आधिकारिक छुट्टियों की लिस्ट अभी जारी नहीं की है, जिससे लोगों के बीच कन्फ्यूजन बना हुआ है।
