Bank Holiday: आज बुधवार, 16 अक्टूबर 2024 को कोलकाता और त्रिपुरा के सभी पब्लिक और प्राइवेट सेक्टर बैंक बंद रहेंगे। इस दिन कोलकाता में लक्ष्मी पूजा का आयोजन होगा, जो बंगाल में एक विशेष पर्व के रूप में मनाया जाता है। यह त्योहार देवी लक्ष्मी को समर्पित होता है, जो धन, समृद्धि और सौभाग्य की देवी मानी जाती हैं। दुर्गा पूजा के कुछ दिनों बाद आने वाले इस पर्व पर लोग अपने घरों और व्यवसायिक स्थानों को सजाते हैं और देवी लक्ष्मी की पूजा करते हैं।
सिर्फ इन राज्यों में बंद रहेंगे बैंक
आरबीआई के मुताबिक त्रिपुरा और कोलकाता के अलावा अन्य सभी राज्यों में बैंक खुले रहेंगे और सामान्य दिनों की तरह कामकाज होगा। ग्राहकों को बैंक बंद होने से कोई परेशानी न हो, इसके लिए ऑनलाइन बैंकिंग सर्विस उपलब्ध रहेगी।
बैंकों की छुट्टियों की लिस्ट
16 अक्टूबर: लक्ष्मी पूजा (अगरतला, कोलकाता)
17 अक्टूबर: महर्षि वाल्मीकि जयंती / काती बिहू
20 अक्टूबर: साप्ताहिक अवकाश (रविवार)
26 अक्टूबर: जम्मू और कश्मीर में अधिग्रहण दिवस / चौथा शनिवार
27 अक्टूबर: साप्ताहिक अवकाश (रविवार)
31 अक्टूबर: दिवाली (दीपावली) / काली पूजा / सरदार वल्लभभाई पटेल जयंती / नरक चतुर्दशी
RBI की छुट्टियों की लिस्ट