Bank Holiday: आज बुधवार, 16 अक्टूबर 2024 को कोलकाता और त्रिपुरा के सभी पब्लिक और प्राइवेट सेक्टर बैंक बंद रहेंगे। इस दिन कोलकाता में लक्ष्मी पूजा का आयोजन होगा, जो बंगाल में एक विशेष पर्व के रूप में मनाया जाता है। यह त्योहार देवी लक्ष्मी को समर्पित होता है, जो धन, समृद्धि और सौभाग्य की देवी मानी जाती हैं। दुर्गा पूजा के कुछ दिनों बाद आने वाले इस पर्व पर लोग अपने घरों और व्यवसायिक स्थानों को सजाते हैं और देवी लक्ष्मी की पूजा करते हैं।
