Bank Holiday: कल शनिवार 20 फरवरी को बैंक बंद रहेंगे या नहीं? शनिवार होने के कारण ज्यादातर लोगों के मन में कन्फ्यूजन होता है कि बैंक खुलेगा या नहीं। कल फरवरी महीने का तीसरा शनिवार है और तीसरे शनिवार को बैंक खुले रहते हैं। अगर फरवरी महीने की बात करें तो आखिरी हफ्ते में बैंक दो दिन बंद रहेंगे। 23 फरवरी को झारखंड में बैंक बंद रहेंगे। इस दिन नगर निकाय जनरल चुनाव 2026 के कारण छुट्टी रहेगी। वहीं 28 फरवरी को पूरे देश में बैंक बंद रहेंगे। 28 फरवरी चौथा शनिवार है। भारत में हर महीने दूसरे और चौथे शनिवार को बैंक शाखाएं बंद रहती हैं। इसलिए इस दिन देशभर में बैंक ब्रांच में कामकाज नहीं होगा।
हालांकि, बैंक बंद होने पर भी ग्राहकों की जरूरी सर्विस जारी रहेंगी। एटीएम से कैश निकासी की जा सकेगी। यूपीआई, मोबाइल बैंकिंग और इंटरनेट बैंकिंग सर्विस भी चालू रहेंगी। यानी डिजिटल लेनदेन पर कोई असर नहीं पड़ेगा।
भारत में बैंक छुट्टियां भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) तय करता है। यह कैलेंडर नेगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट्स एक्ट, 1881 के तहत जारी किया जाता है। कुछ छुट्टियां पूरे देश में लागू होती हैं, जबकि कुछ राज्य विशेष त्योहारों या लोकल कारणों से होती हैं।
मार्च महीने में फरवरी के मुकाबले ज्यादा छुट्टियां रहेंगी। मार्च में होली, रमजान, राम नवमी और महावीर जयंती जैसे त्योहारों के कारण कुल 11 दिन बैंक बंद रह सकते हैं। हालांकि, अलग-अलग राज्यों में छुट्टियां अलग हो सकती हैं। ग्राहकों को सलाह दी जाती है कि जरूरी बैंक काम पहले ही निपटा लें। साथ ही अपने शहर की शाखा की छुट्टियों की जानकारी पहले से जांच लें, ताकि किसी असुविधा से बचा जा सके।