Get App

Bank Holiday: कल शनिवार 28 फरवरी को बंद रहेंगे बैंक या नहीं? जानिये बैंक हॉलिडे लिस्ट

Bank Holiday: कल शनिवार 28 फरवरी को बैंक बंद रहेंगे या नहीं? ज्यादातर लोगों के मन में इस बात को लेकर कन्फ्यूजन होता है कि शनिवार को बैंक खुलेंगे या नहीं। कल 28 फरवरी को महीने का चौथा शनिवार है

Edited By: Sheetalअपडेटेड Feb 27, 2026 पर 4:30 PM
Bank Holiday: कल शनिवार 28 फरवरी को बंद रहेंगे बैंक या नहीं? जानिये बैंक हॉलिडे लिस्ट
Bank Holiday: कल शनिवार 28 फरवरी को बैंक बंद रहेंगे या नहीं?

Bank Holiday: कल शनिवार 28 फरवरी को बैंक बंद रहेंगे या नहीं? ज्यादातर लोगों के मन में इस बात को लेकर कन्फ्यूजन होता है कि शनिवार को बैंक खुलेंगे या नहीं। कल 28 फरवरी को महीने का चौथा शनिवार है। चौथे शनिवार को बैंक बंद रहते हैं। भारत में हर महीने के दूसरे और चौथे शनिवार को बैंक शाखाएं बंद रहती हैं। इसलिए इस दिन देशभर में बैंक ब्रांच में कामकाज नहीं होगा। हालांकि, बैंक बंद होने पर भी ग्राहकों की जरूरी सर्विस जारी रहेंगी। एटीएम से कैश निकाल सकते हैं। यूपीआई, मोबाइल बैंकिंग और इंटरनेट बैंकिंग सर्विस भी चालू रहेंगी। यानी, डिजिटल ट्रांजेक्शन पर कोई असर नहीं पड़ेगा।

भारत में बैंक छुट्टियां भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) तय करता है। यह कैलेंडर नेगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट्स एक्ट, 1881 के तहत जारी किया जाता है। कुछ छुट्टियां पूरे देश में लागू होती हैं, जबकि कुछ राज्य विशेष त्योहारों या लोकल कारणों से होती हैं। ग्राहकों को सलाह दी जाती है कि जरूरी बैंक काम समय रहते ही निपटा लें। साथ ही अपने शहर की शाखा की छुट्टियों की जानकारी पहले से जांच लें, ताकि किसी असुविधा से बचा जा सके।

फरवरी 2026 18 19 20 23
अगरतला
अहमदाबाद
आईजॉल
इंफाल
ईटानगर
कानपुर
कोच्‍ची
कोलकाता
कोहिमा
गंगटोक
गुवाहाटी
चंडीगढ़
चेन्‍नै
जम्मू
जयपुर
तिरुवनंतपुरम
देहरादून
नई दिल्‍ली
नागपुर
पटना
पणजी
बंगलूर
बेलापुर
भुवनेश्वर
भोपाल
मुंबई
राँची
रायपुर
लखनऊ
विजयवाड़ा
श्रीनगर
शिमला
शिलांग
हैदराबाद

 

सब समाचार

+ और भी पढ़ें