Bank Holiday: कल तीसरे शनिवार के दिन इस राज्य में बंद रहेंगे बैंक, चेक करें RBI की हॉलिडे लिस्ट

Bank Holiday Saturday 17 January 2026: क्या आप कल शनिवार को बैंक जाकर अपना काम निपटाने का प्लान कर रहे हैं? अगर हां, तो आपको बता दें कि कल 17 जनवरी महीने का तीसरा शनिवार है

अपडेटेड Jan 16, 2026 पर 2:03 PM
Story continues below Advertisement
Bank Holiday Saturday 17 January 2026: क्या आप कल शनिवार को बैंक जाकर अपना काम निपटाने का प्लान कर रहे हैं?

Bank Holiday Saturday 17 January 2026: क्या आप कल शनिवार को बैंक जाकर अपना काम निपटाने का प्लान कर रहे हैं? अगर हां, तो आपको बता दें कि कल 17 जनवरी महीने का तीसरा शनिवार है। RBI के दिशानिर्देंशों के हिसाब से महीने के तीसरे शनिवार को बैंक खुला होता है। लेकिन कल शनिवार को कई राज्यों में लोकल त्योहार के कारण बैंक बंद रहने वाले हैं। यहां जानिये कल कहां बंद होंगे और किन राज्यों में बैंक खुले रहेंगे?

शनिवार 17 जनवरी को इन राज्यों में बंद रहेंगे बैंक

RBI के हॉलिडे कैलेंडर के मुताबिक 17 जनवरी को देश के कुछ राज्यों में छुट्टी है। कल शनिवार को सिर्फ चेन्नई में बैंक बंद रहेंगे। उझावर तिरुनल के कारण तमिलनाडु में बैंक बंद होंगे। उझावर तिरुनाल तमिलनाडु का एक प्रमुख किसानों का त्योहार है। ये कृषि श्रमिकों और किसानों के सम्मान में मनाया जाता है। इस दिन खेती से जुड़े लोगों और प्रकृति के प्रति आभार व्यक्त किया जाता है।


कल इन सभी राज्यों में खुले रहेंगे बैंक

कल तमिलनाडु को छोड़कर बाकि सभी राज्यों में बैंक खुले रहेंगे। दिल्ली, यूपी, राजस्थान, महाराष्ट्र, राजस्थान, मध्यप्रदेश आदि में बैंक ब्रांच मे सामान्य दिनों की तरह कामकाज होगा। कल 17 जनवरी तीसरा शनिवार है, इसलिए इस दिन बैंक सामान्य रूप से खुले रहेंगे। बाकि राज्यों में शनिवार को बैंक बंद नहीं होंगे।

ये सर्विस मिलेंगी

बैंक छुट्टी के दिनों में नेट बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग, UPI और ATM सर्विस चालू रहेंगी। लेकिन चेक क्लियरेंस, कैश काउंटर और ब्रांच से जुड़े काम नहीं हो पाएंगे।

जनवरी में बैंकों की छुट्टियों की लिस्ट

16 जनवरी: तिरुवल्लुवर दिवस

यह दिन तमिल कवि और दार्शनिक तिरुवल्लुवर की जयंती के रूप में मनाया जाता है।

बैंक बंद : आज सिर्फ चेन्नई में बैंक बंद थे। बाकि, सभी राज्यों में बैंक खुले थे।

17 जनवरी: उझावर तिरुनल

उझावर तिरुनल तमिलनाडु में किसानों को समर्पित त्योहार है।

बैंक बंद रहेंगे: कल शनिवार को सिर्फ चेन्नई में बैंक बंद रहेंगे। बाकि, सभी राज्यों में बैंक खुले रहेंगे। कल 17 जनवरी तीसरा शनिवार है, इसलिए इस दिन बैंक सामान्य रूप से खुले रहेंगे। बाकि राज्यों में शनिवार को बैंक बंद नहीं होंगे।

18 जनवरी: रविवार

रविवार होने की वजह से पूरे देश में बैंक बंद रहेंगे।

23 जनवरी: नेताजी सुभाष चंद्र बोस जयंती, सरस्वती पूजा (बसंत पंचमी) / वीर सुरेन्द्र साय जयंती

बैंक बंद रहेंगे: अगरतला, भुवनेश्वर, कोलकाता और चेन्नई।

26 जनवरी: गणतंत्र दिवस

इस दिन पूरे देश में बैंक बंद रहेंगे।

बैंक खुलने का समय

ज्यादातर सरकारी बैंक जैसे SBI, बैंक ऑफ इंडिया और PNB सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक काम करते हैं। प्राइवेट बैंक जैसे HDFC, ICICI, Axis आमतौर पर 9:30 बजे से 4:30 बजे तक खुले रहते हैं।

जनवरी 2026 1 2 3 12 14 15 16 17 23 26
अगरतला
अहमदाबाद
आईजॉल
इंफाल
ईटानगर
कानपुर
कोच्‍ची
कोलकाता
कोहिमा
गंगटोक
गुवाहाटी
चंडीगढ़
चेन्‍नै
जम्मू
जयपुर
तिरुवनंतपुरम
देहरादून
नई दिल्‍ली
नागपुर
पटना
पणजी
बंगलूर
बेलापुर
भुवनेश्वर
भोपाल
मुंबई
राँची
रायपुर
लखनऊ
विजयवाड़ा
श्रीनगर
शिमला
शिलांग
हैदराबाद

छुट्टियों का कारण

छुट्टियों का कारण दिन
नव वर्ष दिवस/गान-ङ्गाई 1
नए साल का उत्सव/मन्नम जयंती 2
हजरत अली का जन्म दिवस 3
स्वामी विवेकानंद जयंती 12
मकर संक्रांति/माघ बिहू 14
उत्‍तरायण पुण्‍यकाल/पोंगल/माघे संक्रांति/मकर संक्रांति/महाराष्ट्र में नगर निगम के चुनाव 15
तिरुवल्‍लुवर दिवस/कनुमा 16
उलवर तिरुनाल 17
नेताजी सुभाष चंद्र बोस का जन्मदिन/सरस्वती पूजा (श्री पंचमी)/वीर सुरेंद्रसाई जयंती/बसंत पंचमी 23
गणतंत्र दिवस 26

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।