Bank Holiday: आज शनिवार को बंद रहेंगे बैंक या खुली रहेंगी ब्रांच? चेक करें RBI की लिस्ट

Bank Holiday: क्या आप भी आज शनिवार को बैंक जाने का प्लान कर रहे हैं? तो पहले जान लें कि बैंक खुलेंगे या नहीं। शनिवार 26 अप्रैल को बैंक बंद रहेंगे। आम लोगों को सभी बैंकिंग सर्विस नहीं मिलेंगी। वह सिर्फ ऑनलाइन बैंकिंग के जरिये अपने काम निपटा सकेंगे।

अपडेटेड Apr 26, 2025 पर 6:11 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Bank Holiday: क्या आप भी आज शनिवार को बैंक जाने का प्लान कर रहे हैं?

Bank Holiday: क्या आप भी आज शनिवार को बैंक जाने का प्लान कर रहे हैं? तो पहले जान लें कि बैंक खुलेंगे या नहीं। शनिवार 26 अप्रैल को बैंक बंद रहेंगे। आम लोगों को सभी बैंकिंग सर्विस नहीं मिलेंगी। वह सिर्फ ऑनलाइन बैंकिंग के जरिये अपने काम निपटा सकेंगे।

ग्राहक निपटा सकेंगे ये काम

बैंक बंद रहने का मतलब है कि ग्राहक कैश जमा करने या पैसा निकालने, चेक क्लियरिंग, पासबुक अपडेट और अन्य बैंकिंग सर्विस का फायदा नहीं उठा सकते। बैंक शाखाओं के अलावा, एटीएम, नेट बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग और यूपीआई जैसी डिजिटल सर्विस भी पूरी तरह चालू रहेंगी।


अप्रैल 2025 में कब-कब बंद रहेंगे बैंक

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) हर साल एक हर एक राज्य का छुट्टी का कैलेंडर जारी करता है, जिसमें पूरे साल की आधिकारिक बैंक छुट्टियां होती हैं। इस महीने अलग-अलग राज्यों में महावीर जयंती, अंबेडकर जयंती, गुड फ्राइडे, बोहाग बिहू, बसवा जयंती के कारण बैंक बंद रहे। अब 30 अप्रैल को अक्षय तृतीया के कारण बैंक बंद रहेंगे।

अप्रैल 2025 में कब-कब बंद रहेंगे बैंक?

26 अप्रैल (शनिवार) – चौथे शनिवार को बंद रहेंगै बैंक।

27 अप्रैल (रविवार) - रविवार को सभी बैंक बंद रहेंगे।

29 अप्रैल (मंगलवार) –29 अप्रैल (मंगलवार) – हिमाचल प्रदेश में बैंक बंद रहेंगे, क्योंकि इस दिन भगवान परशुराम जयंती मनाई जाएगी।

30 अप्रैल (बुधवार) – कर्नाटक में बैंक बंद रहेंगे, क्योंकि इस दिन बसवा जयंती और अक्षय तृतीया का पर्व मनाया जाएगा।

RBI की हॉलिडे लिस्ट

अप्रैल 2025 1 5 10 14 15 16 18 21 29 30
अगरतला
अहमदाबाद
आईजॉल
इंफाल
ईटानगर
कानपुर
कोच्‍ची
कोलकाता
कोहिमा
गंगटोक
गुवाहाटी
चंडीगढ़
चेन्‍नै
जम्मू
जयपुर
तिरुवनंतपुरम
देहरादून
नई दिल्‍ली
नागपुर
पटना
पणजी
बंगलूर
बेलापुर
भुवनेश्वर
भोपाल
मुंबई
राँची
रायपुर
लखनऊ
श्रीनगर
शिमला
शिलांग
हैदराबाद - आन्ध्र प्रदेश
हैदराबाद - तेलंगाना

छुट्टी का कारण दिन
बैंकों द्वारा अपनी वार्षिक लेखाबंदी सुनिश्चित करना/सरहुल 1
बाबु जगजीवन राम जन्मदिवस 5
महावीर जन्म कल्याणक/महावीर जयंती 10
डॉ. बी. आर. अम्बेडकर जयंती/विशु/बीजू/बुइसु महोत्सव/महाविशुव संक्रांति/तमिल नववर्ष दिवस/बोहाग बीहु/चेईराओबा 14
बंगाली नव वर्ष दिवस/हिमाचल दिवस/बोहाग बिहु 15
बोहाग बीहु 16
गुड फ्राइडे 18
गरिया पूजा 21
भगवान श्री परशुराम जयंती 29
बसव जयंती/अक्षय तृतीया 30

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।